अमित शाह बोले- हम सब के योगदान से 2047 तक हर क्षेत्र में विश्व में सर्वोच्च स्थान पर होगा भारत

By अंकित सिंह | May 03, 2022

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज कर्नाटक दौरे पर हैं। उन्होंने बेंगलुरू में नृपतुंगा विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया। इसी के साथ शाह ने वर्चुअल माध्यम से बेल्लारी में फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला का उद्घाटन किया। गृह मंत्री ने कर्नाटक पुलिस का स्मार्ट ई-बीट (इलेक्ट्रॉनिक बीट) ऐप भी लॉन्च किया। इस अवसर पर अमित शाह ने कहा कि मैं मानता हूं कि किसी भी देश का भविष्य उस देश के युवाओं के अंदर और युवाओं के चरित्र के अंदर निर्मित है... आज़ादी का अमृत महोत्सव संकल्प लेने का समय है, 2047 तक भारत हर क्षेत्र में विश्व में सर्वोच्च स्थान पर हो इसके लिए विकास में सब को योगदान करना है। अमित शाह ने आगे कहा कि आज देश को आजादी मिले 75 वर्ष हो गए हैं। सभी ने देश को बनाने में अपनी-अपनी दृष्टि से योगदान किया है। इस 75 वर्ष की यात्रा में देश ने काफी मंजिल पार कर आज हम यहां पर खड़े हैं। उन्होंने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव ये 75वां वर्ष एक संकल्प लेने का वर्ष है। 75वें वर्ष में देश के 130 करोड़ लोग, जब 2047 में आजादी की शताब्दि मनाई जाएगी तब देश हर एक क्षेत्र में दुनिया में सर्वोच्च स्थान पर हो ऐसा संकल्प लेना है। 

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Earthquake Alert की जांच के लिए हर 9 तारीख को बजेगा सायरन

National Open Athletics Championship शुरू, Kishore Jena और Shaili Singh पर रहेंगी नजरें

राहुल गांधी पर दर्ज एफआईआर लोकतांत्रिक असहमति पर हमला, केरल सीएम सतीशन ने बोला हमला

भारत-UK Financial Markets Dialogue में व्यापार और निवेश बढ़ाने पर सहमति