अमित शाह ने सर्वदलीय बैठक में कहा, मतभेद भूलकर दिल्ली में कोरोना के खिलाफ लड़ाई में मिलाएं हाथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 15, 2020

नयी दिल्ली। सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि दिल्ली में सभी राजनीतिक दलों को अपने मतभेद भूलकर राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 की लड़ाई में हाथ मिलाना चाहिए। भाजपा, आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और बसपा के नेताओं ने इस बैठक में शिरकत की। शाह ने चारों दलों से अपने कार्यकर्ताओं को दिल्ली सरकार के कोरोना वायरस के दिशा-निर्देशों को जमीनी स्तर पर लागू करवाने में मदद करने की अपील करने को कहा। शाह ने कहा कि इन कदमों से जनता का विश्वास बढ़ेगा और दिल्ली में कोविड-19 की स्थिति में जल्द सुधार होगा। बैठक के बाद उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दलों को अपने मतभेद भुला देने चाहिए और दिल्ली के लोगों के लिए साथ मिलकर काम करना चाहिए। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, ‘‘हमें नए उपाय अपनाकर दिल्ली में कोविड-19 की जांच बढ़ानी है।’’ 

इसे भी पढ़ें: केजरीवाल ने किया साफ, दिल्ली में फिर से लॉकडाउन लगाने की कोई योजना नहीं

दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से हो रही बढ़ोतरी के मद्देनजर यह बैठक की गयी। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि शाह ने महामारी के प्रसार को रोकने के लिए उठाए जा रहे कदमों के बारे में नेताओं को अवगत कराया और मुद्दे पर उनके विचार जाने। दिल्ली में 41,000 से अधिक लोग संक्रमित हैं और 1,300 से अधिक लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है।

प्रमुख खबरें

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा

Amit Shah के अरुणाचल दौरे पर होर्डिंग गिराने वाले Youth Congress नेता तार जॉनी को मिली जमानत

Jannik Sinner की होगी घुटने की सर्जरी, Australian Open से बाहर होने की आशंका