झारखंड में अमित शाह बोले, बुलेट से नहीं बैलेट से होगा विकास

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 28, 2019

गढ़वा (झारखंड)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार यहां साफ शब्दों में कहा कि ‘विकास बुलेट से नहीं बल्कि बैलेट’ से होगा क्योंकि जहां अशांति होती है वहां विकास नहीं होता विकास के लिए शांति का होना बहुत जरूरी है। पांच चरणों में होने वाले झारखंड विधानसभा चुनाव में 30 नवंबर के पहले चरण के प्रचार के अंतिम दिन केन्द्रीय गृह मंत्री शाह ने नक्सलवाद पर करारा हमला बोला।

इसे भी पढ़ें: सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास विदेश नीति का भी मूलमंत्र: जयशंकर

अमित शाह ने कहा कि वर्षों तक राम मंदिर निर्माण कार्य को लटका कर रखा गया। इस मामले में उच्चतम न्यायालय में कांग्रेस ने अड़ंगा लगाकर फैसला नहीं होने दिया। लेकिन अब राम मंदिर पर फैसला आ चुका है। भव्य राम मंदिर बनने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस वोट बैंक की वजह से जम्मू कश्मीर से जुड़े अनुच्छेद 370 और 35 ए पर कोई कार्यवाही नहीं कर रही थी। देश की जनता और झारखंड की जनता के प्रचंड बहुमत के बल पर 5 अगस्त 2019 को मोदी जी ने अनुच्छेद 370 और 35 ए को समाप्त कर ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की परिकल्पना को सार्थक किया।’’

प्रमुख खबरें

NCERT ने Class 9 में जोड़ा Emergency चैप्टर, पढ़ाया जाएगा लोकतंत्र का काला अध्याय

Donald Trump का नया शिकार Cuba? 67 साल पुराना बदला लेने की तैयारी में अमेरिका!

Braj की सीमा से बाहर न ले जाएं Govardhan शिला, Radha-Krishna की कृपा रुक जाएगी, जानें वजह

फ़र्ज़ी Forensic Report पर Raghav Chadha का वार, बोले- Bhagwant Mann दें CM पद से इस्तीफ़ा