Karnal में बोले अमित शाह, सेना में हर दसवां जवान हरियाणा से, हमने राज्य के विकास को दी नई रफ्तार

By अंकित सिंह | Feb 14, 2023

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज हरियाणा दौरे पर है। हरियाणा के करनाल के हैफेड में उन्होंने एथेनॉल प्लांट, सांझी डेयरी समेत विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इस दौरान शाह ने कहा कि आज सहकारिता विभाग की विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ हुआ है। आज मैं ये कह सकता हूं कि भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय ने अनेक क्षेत्र के अंदर नई शुरुआत की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमने सबसे पहले पैक्स को मजबूत करना शुरू किया। इसके साथ-साथ हमने नई शुरुआते की हैं। 

इसे भी पढ़ें: Amit Shah On 2024 Elections: 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर बोले शाह, BJP के लिए कोई चुनौती नहीं

इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह करनाल में हरियाणा पुलिस अकादमी में हरियाणा पुलिस को प्रेसिडेंट्स कलर प्रदान किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि आज ही के दिन 2019 में पुलवामा में CRPF के 40 जवान शहीद हुए थे, जब तक भारत की रक्षा का इतिहास लिखा जाएगा तब तक इन शहीदों का नाम स्वर्णिम अक्षरों से लिखा जाएगा। मैं शहीद जवानों को नम पूर्वक श्रद्धांजलि देता हूं। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि पुलिस प्रौद्योगिकी मिशन को आज की जरूरतों और भविष्य में आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए पेश किया गया है। इस योजना के तहत कांस्टेबल से लेकर डीजीपी तक सभी को तकनीकी शिक्षा दी जाएगी ताकि इसका इस्तेमाल अपराधों को सुलझाने में किया जा सके। 

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन, कॉजपा ने दी देशव्यापी प्रदर्शन की चेतावनी

BSNL ने स्वदेशी 5G सेवा की तैयारी तेज की, 4G विस्तार के साथ India Mobile Congress में घोषणा

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ फिर करेंगे प्रदर्शन, किसी बॉण्ड पर दस्तखत नहीं किए: Abhijeet Deepke

Khyber Pakhtunkhwa में Shehbaz Sharif सरकार ने लगाया आपातकाल, विपक्ष ने बताया बड़ी भूल