लुधियाना में बोले अमित शाह, पंजाब हिंदुस्तान का दिल, देश चलाना कोई कॉमेडी फिल्म नहीं

By अभिनय आकाश | Feb 13, 2022

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को पंजाब में प्रचार के लिए पहुंचे। लुधियाना के ऐतिहासिक दरेसी मैदान में रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने सीएम चरणजीत चन्नी पर निशाना साधा और भगवंत मान को लेकर भी तंज कसा। शाह ने कहा कि मैं आज पंजाब से कह रहा हूं कि एनडीए को सरकार बनाने का मौका दीजिए, लुधियाने की साईकल को हम दुनिया भर में पहुंचाने का काम करेंगे। एनडीए का घोषणा पत्र पंजाब के सामने हैं। मैं तीन ही मुद्दों पर ज्यादा बात करना चाहता हूं। पंजाब देश का सीमांत राज्य है इसलिए सुरक्षा पर बात करना चाहता हूं, नशे पर बात करना चाहता हूं और किसानों की समस्या में क्रॉप पैटर्न चेंजिंग की बात करना चाहता हूं। 

अमित शाह ने कहा कि पंजाब में कोई लचर सरकार पंजाब और देश की सुरक्षा नहीं कर सकती। चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व में क्या पंजाब सुरक्षित रह सकता है? केजरीवाल जी का सुरक्षा से कोई लेना-देना नहीं है। इसकी चली तो सारे आतंकवादियों को खुली छूट दे देंगे। चन्नी साहब ख्वाब देख रहे हैं पंजाब में फिर से सरकार बनाने का। जो आदमी देश के प्रधानमंत्री का रूट सुरक्षित नहीं रख सकता, वो पंजाब को सुरक्षित नहीं रख सकता है।

इसे भी पढ़ें: भगवंत मान के समर्थन में केजरीवाल का रोड शो, विरोधियों पर करारा प्रहार, कहा- दोनों सीट से हार रहे हैं चन्नी, बीजेपी को आएंगी 5 सीटें

5 साल में पंजाब को बनाएंगे ड्रग्स मुक्त 

अमित शाह ने कहा कि पंजाब के हर घर का बेटा सैन्य सेवाओं में है। जवानों की 40 साल से वन रैंक-वन पेंशन की मांग थी। लेकिन कांग्रेस ने इस मुद्दे का समाधान नहीं निकाला। मोदी सरकार ने वन रैंक-वन पेंशन लागू किया। हमारी सरकार बनने पर 5 साल में हम पंजाब को ड्रग्स मुक्त बनाएंगे। मोदी जी के नेतृत्व में हमने ड्रग्स के खिलाफ एक बहुत बड़ा अभियान चलाया है। भारत सरकार ने 2020 और 2021 में इतनी ड्रग्स पकड़ी गई है, जितनी 10 साल में भी नहीं पकड़ी गई। पंजाब में ऐसी सरकार चाहिए जो ड्रग्स को पकड़ने में मोदी सरकार को सहयोग करे।

भाजपा ने हमेशा पंजाब की संस्कृति को सम्मान दिया 

अमित शाह ने कहा कि पंजाब और पंजाब की संस्कृति के साथ जुड़ी हुई महान परंपरा को हमने सम्मान देने का काम किया। मोदी जी ने पूरे देश में गुरु गोविंद जी की जयंती धूम-धाम से मनाकर 300 करोड़ रुपये खर्च करके देश और विदेश में दशम पिता को श्रद्धांजलि देने का काम किया। भाजपा सरकार ने हमेशा पंजाब की संस्कृति को सम्मान दिया है। पीएम नरेन्द्र मोदी जी ने पूरे देश में गुरु गोबिंद सिंह जी की 350वीं जयंती धूमधाम से मनाई। 120 करोड़ रुपये की लागत से करतारपुर साहिब कॉरिडोर का काम पूरा कराके श्रद्धालुओं को वहां जाने की सुविधा दी।

इसे भी पढ़ें: कोटकपूरा से प्रचार अभियान की शुरुआत, मान के खिलाफ हुंकार, पंजाब चुनाव को लेकर प्रियंका गांधी का पहला दौरा

सिख दंगों का किया जिक्र

अमित शाह ने कहा कि सिख दंगों के बाद राजीव गांधी जी ने कहा था कि जब बड़ा पेड़ गिरता है तो जमीन हिलती है। वो जमीन नहीं हिला थी, कांग्रेस ने पाप किया था। दिल्ली में सिखों की हत्या की थी। हत्यारों को पकड़ने के लिए भी कांग्रेस ने कुछ नहीं किया। मोदी सरकार ने एसआईटी बनाकर दोषियों को जेल भेजा।

धर्म परिवर्तन बहुत बड़ी समस्या 

पंजाब में धर्म परिवर्तन बहुत बड़ी समस्या है। चन्नी साहब धर्म परिवर्तन को नहीं रोक सकते, केजरीवाल जी की पार्टी का कोई व्यक्ति मुख्यमंत्री बने तो वो भी धर्म परिवर्तन नहीं रुक सकता। भाजपा सरकार आई तो धर्म परिवर्तन कराने वाले पंजाब के बाहर दिखाई देंगे। केजरीवाल जी कह रहे हैं कि हम पंजाब को नशे से मुक्त करेंगे। अरे केजरीवाल जी, पूरी दिल्ली को शराब में डुबाने के बाद आप पंजाब में आकर कहते हैं कि हम नशे से मुक्त करेंगे! क्या ये पंजाब को नशा मुक्त कर सकते हैं?

प्रमुख खबरें

US Senator Lindsey Graham का निधन, Donald Trump के थे करीबी

Protein Supplements से हो रही Gas-Bloating? एक्सपर्ट की इन 5 Smart Tips से पाएं तुरंत राहत

Strait of Hormuz में GFS Galaxy शिप पर अटैक, 10 भारतीय सुरक्षित, 1 लापता, MEA ने जारी किया बयान

Jaisalmer में 3 जंग लड़ने वाले 92 साल के War Veteran से धोखा, Land Mafia ने हड़पी जमीन