UP Election 2022 । रायबरेली में बोले अमित शाह- यूपी में कोई बाहुबली नहीं है, अगर है तो सिर्फ बजरंगबली हैं

By अंकित सिंह | Feb 19, 2022

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। रायबरेली में अमित शाह ने कांग्रेस के साथ साथ समाजवादी पार्टी और बसपा पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा। इसके साथ ही अमित शाह ने दावा किया कि पूरे उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ ने एक भी बाहुबली को नहीं रखा है। यूपी में कोई बाहुबली नहीं है अगर है तो सिर्फ बजरंगबली हैं। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक अमित शाह ने कहा कि तीसरे और चौथे चरण में रायबरेली की जनता को उस नींव पर एक भव्य इमारत बनाने का काम शुरू करना है। पूरे उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ ने एक भी बाहुबली नहीं रखा है। यूपी में कोई बाहुबली नहीं है अगर है तो सिर्फ़ बजरंगबली है। पूर्व भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पहले और दूसरे चरण में हुए मतदान में सपा और बसपा का सूपड़ा साफ़ हो गया है। पहले और दूसरे चरण में भाजपा की 300 सीटों की सरकार बनाने की नींव डालने का काम उत्तर प्रदेश की जनता ने किया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कई साल तक बुआ-भतीजा की सरकार चली। इन्होंने तुष्टिकरण, जातिवाद, परिवारवाद के अलावा कुछ नही किया। रायबरेली तो गांधी परिवार की सीट रही है। भाजपा शासन आने से पहले क्या रायबरेली में बिजली आती थी क्या? अब भाजपा सरकार में 22-24 घंटे तक बिजली आती है। शाह ने कहा कि इतने वर्षों तक सपा-बसपा-कांग्रेस ने गरीबों के नाम पर वोट लिए। लेकिन नरेन्द्र मोदी जी के अलावा कोई प्रधानमंत्री ऐसे नहीं हुए जिन्होंने गरीबों का भला किया हो। भाजपा सरकार ने 1.67 करोड़ माताओं-बहनों को उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन दिया है।

प्रमुख खबरें

गुजरात आयुर्वेद विश्वविद्यालय में बीएएमएस परीक्षा पेपर लीक मामले की होगी जांच, छात्र संगठनों ने लगाए आरोप

ईरान-अमेरिका युद्ध: युद्ध रोकने की कोशिशों में प्रगति के संकेत, मध्यस्थों को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया

राजस्थान में संविदा पर होगी 24,752 सफाई कर्मचारियों की भर्ती, 15 अगस्त से कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

गॉडफ्रे फिलिप्स का शुद्ध मुनाफा पहली तिमाही में 44.3 प्रतिशत घटकर 198.39 करोड़ रुपये रहा