सीतलकुची में बोले अमित शाह, दीदी 3 T मॉडल पर सरकार चला रही हैं- तानाशाही, टोलाबाजी, तुष्टीकरण

By अभिनय आकाश | Apr 02, 2021

पश्चिम बंगाल के सीतलकुची में गृहमंत्री और बीजेपी नेता अमित शाह ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने नंदीग्राम से ममता बनर्जी के हार का दावा करते हुए कहा कि यह तो तय हो गया है कि दो मई को दीदी जा रही है और उत्तर बंगाल के अच्छे दिन आ रहे हैं। शाह ने कहा कि दीदी 3 टी मॉडल पर सरकार चला रही हैं- तानाशाही, टोलाबाजी, तुष्टीकरण। जबकि मोदी जी  3 वी पर सरकार चलाते हैं- विकास, विश्वास और व्यापार। इन तीन वी के आधार पर हम बंगाल का विकास करेंगे।

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि दीदी को उत्तर बंगाल की कोई चिंता नहीं है, उन्होंने न कनेक्टिविटी, न सड़क, न स्वास्थ्य पर ध्यान दिया और यहां पर तंबाकू का उत्पादन बहुत अच्छा होता है लेकिन तंबाकू का रेट किसानों को अच्छा मिले इसके लिए भी दीदी ने कुछ नहीं किया। अमित शाह ने कहा कि बाद में उनके सलाहकार गए कि दीदी कहां से लडोगी। उन्होंने कहा कि उत्तर बंगाल के अलावा कहीं से भी लड़ा दो, उत्तर बंगाल वाले मुझे नहीं जीताने वाले।

इसे भी पढ़ें: नंदीग्राम में निषेधाज्ञा के उल्लंघन मामले में चुनाव आयोग ने जिला प्रशासन से रिपोर्ट मांगी

अमित शाह ने कहा कि दीदी के मन में आप लोगों की चिंता नहीं है बल्कि उनके मन में भतीजे की चिंता है। वो अपने भतीजे को मुख्यमंत्री बनाना चाहती हैं। दीदी भतीजा कल्याण में विश्वास करती हैं और मोदी जी उत्तर बंगाल के कल्याण में विश्वास करते हैं। 

प्रमुख खबरें

इधर Median Line चीन की पैंतरेबाजी, उधर Taiwan ने पहली Submarine का Sea Trial शुरू किया

गुरुग्राम में Shilpa Shetty का योग शो, फिटनेस क्वीन ने बताया कैसे योग ने बदली उनकी जिंदगी

International Yoga Day पर दिखा Bollywood Stars का जलवा, Live Yoga कर फैंस को दिया Fitness का डोज

PM Modi ने Kolkata में Indian Navy को सौंपे 3 स्वदेशी Warships