MP में बोले अमित शाह, मोदी सरकार आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों और गरीबों की सरकार, सबके विकास के लिए करते हैं काम

By अंकित सिंह | Feb 24, 2023

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। सतना में उन्होंने शबरी माता जन्म जयंती के अवसर पर "कोल जनजाति महाकुंभ" को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में कोल जनजाति का योगदान स्वर्णाक्षरों में अंकित है। उन्होंने कहा कि अंत्योदय... समाज के गरीब से गरीब व्यक्ति के लिए समाज में सम्मान के साथ जीने का रास्ता बनाना, यही भाजपा सरकारों की पहचान है। उन्होंने कहा कि एक जमाना था जब कांग्रेस की सरकार थी, गरीबों के घर में शौचालय नहीं था। उन्होंने दावा किया कि नरेंद्र मोदी ने 10 करोड़ गरीबों के घर में शौचालय बनवाए और इसमें से भी सबसे ज्यादा मेरे आदिवासी भाई-बहनों के घर में बने। 

इसे भी पढ़ें: 'जनता से जुड़ने के लिए मोदी को किसी मैदान की जरुरत नहीं, लोगों ने अपने दिल में जगह दी है', Meghalaya में बोले PM

गृह मंत्री ने कहा कि मोदी जी ने 200 करोड़ रुपये के खर्च से 10 स्मारक बनाने का निर्णय लिया और इन सभी में कोल विद्रोह का जिक्र भी सभी स्मारकों में समाहित किया गया है। उन्होंने कहा कि मोदी जी की सरकार ने एक लाख रुपये तक की मुफ्त चिकित्सा सुविधा प्रदान की है। आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को 5 लाख। इससे पहले किसी और सरकार ने ऐसा नहीं किया। इसके अलावा, कोविड के लिए टीकों की मुफ्त खुराक और अन्य आवश्यक स्वास्थ्य लाभ देशवासियों के लिए वरदान साबित हुए हैं। देश में पिछले 5 साल से 80 करोड़ से ज्यादा गरीबों को मुफ्त राशन मिल रहा है।

प्रमुख खबरें

Delhi में Onion Price हुआ दोगुना, महाराष्ट्र में बारिश से थोक भाव 50 रुपये प्रति किलो पहुंचे

Himachal में बागवान न खरीदें नकली PGR, मंत्री Jagat Singh Negi ने दी सलाह

नई फीस लगेगी...गद्दारी करने वाले बांग्लादेश को भारत ने दिया सबसे बड़ा झटका

भारत को सबसे खतरनाक मशीन देने वाला है रूस, हिले कई देश!