'बार-बार फेल हो रही राहुल बाबा की लॉन्चिंग', Amit Shah बोले- मोदी के पास दस साल का रिकॉर्ड और 25 साल की प्लानिंग है

By अंकित सिंह | Apr 13, 2024

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अलवर की जनसभा में कहा कि दस साल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने असंभव दिखने वाले कई काम किए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी जी के पास दस साल का रिकॉर्ड है और 25 साल की प्लानिंग है, इसलिए मोदी जी को चुनना है। उन्होंने कहा कि मैं इस वीरभूमि की माताओं से, वीरांगनाओं से मैं कहने आया हूं कि कांग्रेस ने 'वन रैंक वन पेंशन' का वादा किया था, लेकिन उसे पूरा नहीं किया। आपने 2014 में जब मोदी जी को देश का प्रधानमंत्री बनाया, तब उन्होंने 'वन रैंक वन पेंशन' का वादा पूरा कर देश के जवानों और उनके परिवारों का सम्मान किया।

भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी नदियों को जोड़ने का विरोध करती है। आप घबराना मत! मैं आपसे वादा करता हूं कि ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट यहां आएगा और पूरे अलवर में पानी पहुंचेगा। कांग्रेस पार्टी झूठ फैला रही है कि ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट से अलवर को पानी नहीं मिलेगा। मैं आपसे कह रहा हूं कि हर एक गांव में, हर एक घर में पानी पहुंचेगा, ये मोदी की गारंटी है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' का अभियान चलाया। जिस कारण से बेटियों के जन्म दर में और बेटियों की पढ़ाई-लिखाई में वद्धि हुई है। परंतु, कांग्रेस एक ही नारा लेकर चलती है, 'बेटा बचाओ-पीएम बनाओ'।

इसे भी पढ़ें: चुनाव प्रचार के लिए मणिपुर का दौरा करेंगे Amit Shah! इनर सीट पर BJP ने उतारा है उम्मीदवार

शाह ने कहा कि सोनिया जी का पूरा ध्यान राहुल बाबा को पीएम बनाने में है, आपके बेटे बेटियों का भविष्य बनाने में नहीं है। राहुल बाबा ऐसा यान है, जो 20 बार लांच हुआ, मगर हर बार लांचिंग फेल हुई है। अब ऐसी स्थिति आ गई है कि राहुल बाबा को लांच करते-करते कांग्रेस लांच नहीं हो पा रही है।

प्रमुख खबरें

Katrina Kaif के Postpartum Look पर उठे सवाल, डिलीवरी के बाद शरीर को रिकवर होने में क्यों लगता है वक्त

यौन शोषण के मामले में बृजभूषण शरण सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें? फिर कोर्ट पहुंचीं 4 महिला रेसलर, याचिका में फैसले को पुरानी सोच वाला बताया

IIT Bombay पहुंचे Ramdas Athawale, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला पर कार्रवाई की उठाई मांग

Juhu में एक लड़की को देखकर क्यों बेचैन हो गई थीं Tillotama Shome? पोस्ट में बताया पूरा अनुभव