टीम इंडिया की जीत पर बोले अमित शाह, पाकिस्तान पर हुई एक और स्ट्राइक

By अंकित सिंह | Jun 17, 2019

सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के एक और लाजवाब शतक से बड़ा स्कोर बनाने वाले भारत ने रविवार को यहां पाकिस्तान को डकवर्थ लुईस पद्वति से 89 रन से करारी शिकस्त देकर विश्व कप में अपने इस चिर प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ विजय अभियान 7-0 पर पहुंचा दिया। भारत की इस जीत के बाद देशभर से जश्न की तस्वीरें आने लगी। नेता हो या अभिनेता, सभी ने इस जीत के बाद खुशी जाहिर की। इसी कड़ी में भाजपा अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह ने पाक पर जोरदार हमला बोलते हुए टीम इंडिया को बधाई दी। 

भारत की जीत के बाद अमित शाह ने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि टीम इंडिया ने पर एक फिर पाकिस्तान पर स्ट्राइक किया है और नतीजा वही रहा। इस शानदार प्रदर्शन के लिए पूरी टीम को बधाई देते हुए शाह ने कहा कि हर भारतीय गर्व महसूस कर रहा है और इस प्रभावशाली जीत का जश्न मना रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा कि विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच जीतने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई। भारतीय टीम ने इस जीत के लिए क्रिकेट का एक अद्भुत खेल खेला। हम सभी को टीम इंडिया पर गर्व है।

प्रमुख खबरें

Jaipur Literature Festival में जुटेंगे Simi Garewal और Vishal Bhardwaj, 14 जनवरी से होगा आगाज

Spain Parliament ने बेदखली रोकने और Housing Reforms के नए नियमों को दी मंजूरी

NITI Aayog की रिपोर्ट: PLI Scheme के 70 प्रतिशत क्षेत्रों में तय लक्ष्यों के अनुसार प्रगति

Vivaan Kapoor ने ISSF विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत, भारत के लिए पक्का किया Olympic कोटा