अमित शाह ने कलिम्पोंग में कहा, गोरखा समुदाय पर नहीं पड़ेगा NRC का कोई असर

By अंकित सिंह | Apr 12, 2021

पश्चिम बंगाल में चुनावी प्रचार लगातार जारी है। आज केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह पश्चिम बंगाल के कलिम्पोंग पहुंचे। वहां उन्होंने भाजपा प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार किया। इस दौरान अमित शाह ने कहा कि राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) का गोरखा समुदाय पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि गलत सूचना फैलाई जा रही है कि अगर NRC लाया जाएगा, तो गोरखाओं को बाहर कर दिया जाएगा। NRC को अभी तक नहीं लाया गया है। लेकिन अगर इसे लाया जाता है, तो एक भी गोरखा को बाहर नहीं निकाला जाएगा। यह TMC का झूठ है। एक भी गोरखा प्रभावित नहीं होगा। इसके अलावा न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक अमित शाह ने कहा कि CPM ने जुल्म किया और 1200 से ज्यादा गोरखा भाईयों की जान गई और आपको न्याय नहीं मिला। फिर दीदी ने भी गोलीबारी करके गोरखाओं की जान ली। आपको न्याय नहीं मिला। भाजपा की सरकार बनाईये इन सारे अन्यायों पर SIT बैठाकर जेल की सजा होगी। अमित शाह ने कहा कि गोरखा और भाजपा का गठबंधन ईश्वर ने बनाया है। भगवान ने गोरखा और भाजपा को भाई-भाई बनाकर भेजा है। कांग्रेस, कम्यूनिस्टों और TMC को गोरखाओं के बलिदान का पता नहीं है। मेरे गोरखा भाई सरहद पर भारत मां के लिए जान देने में कभी पीछे नहीं रहे। 

प्रमुख खबरें

WhatsApp के बाद अब Instagram पर शिकंजा, आपत्तिजनक Ads पर केंद्र सरकार ने Meta को भेजा Notice

Team India के श्रीलंका दौरे का Schedule जारी, Galle और Colombo में होगी स्पिन की कड़ी परीक्षा

Vaibhav Suryavanshi को प्लेइंग-11 में कब मिलेगा मौका? England के दिग्गजों ने उठाए गंभीर सवाल।

Wimbledon 2026: Jannik Sinner ने चोट की अफवाहों को किया खारिज, दमदार जीत से पहुंचे तीसरे दौर में