अमित शाह बोले: 2020 की कसर इस बार पूरी करनी है, घुसपैठियों को बिहार से करेंगे बाहर

By अंकित सिंह | Sep 27, 2025

बिहार चुनाव को लेकर भाजपा अपनी तैयारियों में जुटी हुई है। इसी बीच गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के अररिया में सहरसा, पूर्णिया और भागलपुर मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं आप सभी को हार्दिक साधुवाद देता हूं, क्योंकि 2020 के विधानसभा चुनाव में किशनगंज को छोड़कर हर जिले में हमारा गठबंधन नंबर एक पर रहा। नौगछिया, भागलपुर और बांका में हम नंबर एक पर रहे। अररिया, पूर्णिया और कटिहार में भी हम नंबर एक पर रहे। सुपौल, सहरसा और मधेपुरा में भी हम नंबर एक पर रहे।

अमित शाह ने कहा कि लालू एंड कंपनी ने बिहार को लूटा, ढेर सारे घोटाले किए, और कांग्रेस ने भी देश को लूटा। पिछले 11 सालों से देश में नरेंद्र मोदी जी की सरकार है, और हमारे विरोधी हम पर एक पैसे का भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा पाए हैं। उन्होंने कहा कि अभी राहुल बाबा बिहार आए थे और यहां उन्होंने यात्रा भी निकाली। राहुल बाबा चाहते हैं कि घुसपैठियों को मताधिकार मिले। उन्होंने कहा कि राहुल बाबा कान खोलकर सुन लो, बिहार क्या... कहीं भी यात्रा निकाल लो, भाजपा का संकल्प है कि हम एक-एक घुसपैठिए को बाहर करेंगे। राहुल बाबा और लालू की पार्टियां घुसपैठियों को बचाना चाहती हैं, और हम घुसपैठियों को बाहर निकालना चाहते हैं।

इसे भी पढ़ें: राजद-कांग्रेस ने बिहार को बर्बाद किया, महिला सम्मान पर बोलने का अधिकार नहीं, विजय सिन्हा का विपक्ष पर पलटवार

भाजपा नेता ने कहा कि ये चुनाव… बिहार को प्रगति के रास्ते पर ले जाने का है। बिहार से घुसपैठियों को बाहर निकालने का है। जंगलराज को वापस न आने देने का है। उन्होंने कहा कि राहुल और लालू के लिए यह चुनाव अपनी पार्टी को जिताने का है। लालू के बेटे को मुख्यमंत्री बनाने का है। लेकिन हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए, यह चुनाव पूरे बिहार से घुसपैठियों को बाहर निकालने का है। एनडीए को दो-तिहाई बहुमत से जिताइए, मैं आपसे वादा करता हूँ कि भाजपा इन घुसपैठियों को बिहार की पावन धरती से खदेड़ने का काम करेगी।

प्रमुख खबरें

Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है

Career Tips: Engineering की इन दो Branch में क्या है फर्क, Career के लिए कौन है बेहतर

अरे तुम क्या हो, बकवास कर रहे हो..योगराज सिंह अश्विन पर बिफरे, अर्जुन तेंदुलकर का किया समर्थन