MCD Election के दंगल में BJP के लिए प्रचार करेंगे नड्डा, शाह और राजनाथ, AAP से है मुख्य मुकाबला

By अंकित सिंह | Nov 17, 2022

दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर देश के राजधानी में राजनीतिक सरगर्मियां लगातार तेज होती जा रही है। एमसीडी चुनाव भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच है। भाजपा एमसीडी में पिछले 15 सालों से सत्ता में है। भाजपा एक बार फिर से एमसीडी में सत्ता में वापसी की उम्मीद कर रही है। इस बार नए समीकरण के बीच यह चुनाव हो रहे हैं। दिल्ली में इस बार 250 नगर निगम की सीट है। भाजपा जबरदस्त तरीके से आम आदमी पार्टी पर हमलावर है। इन सब के बीच दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और प्रदेश पार्टी के अध्यक्ष आदेश गुप्ता का नाम शामिल है। 

 

इसे भी पढ़ें: MCD चुनाव को लेकर दिल्ली में खूब हो रहे खेल, BJP नेता पर लगा सिंबल चुराने का आरोप, 6 साल के लिए निष्कासित


इनके अलावा दिल्ली के सातों सांसद भी एमसीडी चुनाव में पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। इनमें मीनाक्षी लेखी, हर्षवर्धन, मनोज तिवारी, गौतम गंभीर, हंसराज हंस, प्रवेश साहिब सिंह वर्मा और रमेश बिधूड़ी हैं। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, धर्मेंद्र प्रधान, स्मृति ईरानी, सर्वानंद सोनेवाल, राधा मोहन सिंह, जितेंद्र सिंह, गिरिराज सिंह, अनुराग सिंह ठाकुर भी एमसीडी चुनाव में पार्टी के पक्ष में प्रचार करेंगे। इतना ही नहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी नाम स्टार प्रचारकों की सूची में हैं। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी एमसीडी चुनाव में पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। 

 

इसे भी पढ़ें: AAP का दावा- गुजरात में पार्टी कैंडिडेट का हुआ अपहरण, चुनाव आयोग के ऑफिस के बाहर कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठे मनीष सिसोदिया


इसके अलावा मथुरा सांसद हेमा मालिनी, गोरखपुर से सांसद रवि किशन, भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा, मनजीत सिंह सिरसा, आजमगढ़ सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ भी पार्टी के पक्ष में प्रचार करेंगे। दूसरी ओर आज एक बार फिर से भाजपा ने जबरदस्त तरीके से आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव की तैयारियों के बीच प्रदेश भाजपा ने बृहस्पतिवार को ‘आप’ सरकार पर अपने वादों को पूरा नहीं करने का आरोप लगाया और उसके खिलाफ एक “आरोप पत्र” जारी किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी ने “आरोप पत्र” पढ़ते हुए दावा किया कि इसमें उठाए गए मुद्दों की पड़ताल कर ली गई है। साथ ही उन्होंने ‘आप’ के संयोजक अरविंद केजरीवाल को उनके साथ इस पर बहस करने की चुनौती दी। 

प्रमुख खबरें

Messi event controversy के बाद बंगाल में खेल मंत्रालय की कमान संभालेंगी ममता बनर्जी

IPL 2026 नीलामी: यूपी के प्रशांत वीर पर CSK ने लगाया 14.20 करोड़ का बड़ा दांव

IPL 2026 नीलामी: कैमरन ग्रीन बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी, KKR ने लगाए 25.20 करोड़

इंडसइंड बैंक में HDFC समूह की एंट्री, भारतीय रिज़र्व बैंक से 9.5% हिस्सेदारी की मंजूरी