‘प्रधानमंत्री संग्रहालय’ स्वतंत्र भारत के इतिहास को यादगार बनाने का एक अद्भुत प्रयास: अमित शाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 23, 2022

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नेदेश के सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों को समर्पित संग्रहालय का सोमवार को दौरा किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत के इतिहास को यादगार बनाने का यह एक अद्भुत प्रयास है। शाह ने कहा, ‘‘मैं सभी देशवासियों से, विशेषकर युवाओं से आग्रह करता हूं कि एक बार इस संग्रहालय में अवश्य आयें। यहां आकर आप इतिहास के कई गौरवमयी क्षणों की अनुभूति करने के साथ उन्हें और करीब से जान पाएंगे।’’ 

इसे भी पढ़ें: बंगाल में भाजपा का ग्राफ क्यों गिर रहा? TMC में शामिल होने के बाद लोकसभा सांसद अर्जुन सिंह ने कही बड़ी बात

शाह ने कई ट्वीट में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी प्रधानमंत्रियों के योगदान का सम्मान करते हुए ‘प्रधानमंत्री संग्रहालय’ की स्थापना की। इसके माध्यम से देशवासी हमारे सभी प्रधानमंत्रियों द्वारा देश की सुरक्षा, एकता और विकास में उनके योगदान को जान पायेंगे। आज इस अद्भुत संग्रहालय में जाने का अवसर मिला।’’ गृह मंत्री ने कहा कि यह संग्रहालय राजनीतिक विचारधारा से परे सभी प्रधानमंत्रियों की उपलब्धियों और योगदानों के दस्तावेजीकरण करने का एक सराहनीय प्रयास है। उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री संग्रहालय स्वतंत्र भारत के इतिहास को चिरस्मरणीय बनाने का एक अद्भुत प्रयास है।’’ शाह ने कहा कि इसके माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी ने ‘प्रधानमंत्री पद’ का गौरव बढ़ाने का काम किया है। मैं इसके लिए मोदी जी को धन्यवाद देता हूं।’’ संग्रहालय का उद्घाटन 14 अप्रैल को हुआ था।

प्रमुख खबरें

Karthigai Deepam पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कराने में तमिलनाडु सरकार नाकाम: BJP

SAD-BJP गठबंधन पर पंजाब Congress का हमला, अस्तित्व बचाने के लिए बताया मौकापरस्त समझौता

बिहार में Tiger Analytics स्थापित करेगी AI डिलीवरी सेंटर, Samrat Choudhary ने दी जानकारी

Haridwar Ardh Kumbh 2027: जूना अखाड़े के संतों का नगर प्रवेश, धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत