अमित शाह ने की भाजपा सदस्यता अभियान की शुरुआत, पूछा- बाढ़ और कोरोना के समय पर अखिलेश कहां थे ?

By अनुराग गुप्ता | Oct 29, 2021

लखनऊ। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लखनऊ में मेरा परिवार-भाजपा परिवार सदस्यता अभियान की शुरुआत की। इस अवसर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। अमित शाह ने सबसे पहले भारत माता जय का उद्घोष लगवाया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से 300 प्लस सीटों का संकल्प लेना है। 

इसे भी पढ़ें: योगी आदित्यनाथ ने साधा केजरीवाल पर निशाना, समाजवादी पार्टी पर भी लगाए गंभीर आरोप 

भगवान राम की भूमि है उत्तर प्रदेश 

अमित शाह ने कहा कि दीपावली में उत्तर प्रदेश के हर घर पर मेरा परिवार भाजपा परिवार का स्वीकृति लगे इस प्रकार के अभियान की शुरुआत कराने आया हूं। मैं यह जरूर स्मरण कराना चाहूंगा कि यह उत्तर प्रदेश बाबा विश्वनाथ की भूमि है। यह उत्तर प्रदेश भगवान राम और श्री कृष्ण की जन्मभूमि है। यह उत्तर प्रदेश बुद्ध की कर्मभूमि, आदिनाथ, संत कबीर, महाराजा सुहेलदेव और पंडित मदन मोहन मालवीय की भूमि है।

इसी बीच अमित शाह ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव पांच साल में विदेश में कितने दिन रहे हैं इसका जवाब उत्तर प्रदेश की जनता को दे दीजिए। उत्तर प्रदेश में कोरोना आया और बाढ़ आई। ऐसे में आप कहां थे। इसका हिसाब दे दीजिए। इन लोगों ने स्वयं के लिए, परिवार के लिए और अपनी जाति के लिए शासन किया है।  

इसे भी पढ़ें: PM आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन का शुभारंभ, मोदी बोले- पहले की सरकारों ने यूपी को विकास से रखा दूर 

उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेृतृत्व में योगी आदित्यनाथ ने सरकार उत्तर प्रदेश के दलित, पिछड़ा, आदिवासियों और हर एक व्यक्ति के लिए चली है। मैं आप लोगों को फिर से याद कराना चाहता हूं कि 2014 में परिवर्तन की शुरुआत हुई उस वक्त मैं भाजपा उत्तर प्रदेश का प्रभारी था। साल 2017 में जब सरकार बनी तब मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में यहां पर डेरा डाला हुआ था और साल 2019 में फिर से मोदी जी को हम सबसे प्रचंड बहुमत से प्रधानमंत्री बनाया तब भी मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष था।

प्रमुख खबरें

पार्सल में मँगवाये इलेक्ट्रॉनिक उपकरण में हुआ धमाका, बाप -बेटी की मौत

बिहार में नहीं होगी लालटेन युग की वापसी, Rajnath Singh बोले- बिना लोकलाज नहीं चल सकता लोकतंत्र

चार भारतीय एएसबीसी एशियाई अंडर-22 और युवा मुक्केबाजी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में

Supreme Court Rules Hindu Marriages | अग्नि के सात फेरों के बिना हिंदू विवाह मान्य नहीं , सुप्रीम कोर्ट का शादी पर बड़ा फैसला