चक्रवात यास पर गृह मंत्री अमित शाह ने की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक

By निधि अविनाश | May 24, 2021

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्रियों और अंडमान और निकोबार के लेफ्टिनेंट गवर्नर के साथ बैठक कर रहे है। इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी में पैदा हो रहे चक्रवात यास से पहले की तैयारियों की समीक्षा भी कर रहे है। इसके अलावा, भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख जेपी नड्डा चक्रवात यास से प्रभावित राज्यों में संसद सदस्यों  और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भी बातचीत करेंगे।

इसे भी पढ़ें: गुजरात सांप्रदायिक झड़प: 2,000 से अधिक लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

जानकारी के मुताबिक, चक्रवात तौके के पश्चिमी तट पर दस्तक देने के कुछ दिनों बाद, यास के ओडिशा और पश्चिम बंगाल के बीच देश के पूर्वी तट से टकराने की आशंका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, यास के बुधवार शाम को ओडिशा के पारादीप और पश्चिम बंगाल के सागर द्वीपों के बीच एक बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में लैंडफॉल बनाने की उम्मीद है। 

प्रमुख खबरें

Haryana में ग्रामीण चौकीदारों को CM Nayab Saini का तोहफा, मानदेय बढ़कर हुआ 15221 रुपये

Manipur Police ने शुरू की हत्याओं की जांच, सुरक्षाबलों की संयुक्त टीमें तैनात

Aryaveer Sehwag और Lakshya की नाबाद फिफ्टी, U19 Asia Cup में जीता India

Telecom सेक्टर के लिए PLI योजना का दूसरा चरण लाने की तैयारी में संचार मंत्रालय