लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने बताया, जम्मू कश्मीर में कब होंगे चुनाव

By अंकित सिंह | Mar 30, 2022

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज जम्मू कश्मीर को लेकर एक बार फिर से संसद में बड़ा बयान दिया है। दरअसल, विपक्षी सांसदों की ओर से एक विषय पर चर्चा के दौरान जम्मू कश्मीर चुनाव को लेकर सवाल पूछा गया। इसी सवाल के जवाब में गृह मंत्री अमित शाह ने संसद को जम्मू कश्मीर में चुनाव को लेकर जानकारी दी। अमित शाह ने कहा कि कश्मीर के चुनाव के लिए भी रेफरेंस आई। मैं फिर कहता हूं कि पंचायत चुनाव हो चुके हैं, डिलिमिटेशन समाप्त होने की कगार पर है। डिलिमिटेशन के बाद सभी दलों से चर्चा करके हम तुरंत चुनाव कराएंगे। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मैंने पहले भी कई बार इस सदन में जम्मू कश्मीर में चुनाव को लेकर बातें कहीं हैं जिसे फिर से पढ़ा या सुना जा सकता है। दरअसल, आज लोकसभा में दिल्ली नगर निगम संशोधन विधेयक 2022 पर चर्चा हो रही थी। इसी दौरान बहुजन समाज पार्टी के दानिश अली ने जम्मू कश्मीर चुनाव को लेकर सवाल पूछा। दानिश अली ने कहा कि जब दिल्ली नगर निगम को तीन हिस्सों में बांटा गया था तो इस बाबत विधेयक दिल्ली विधानसभा में पारत हुआ था। उन्होंने कहा कि लेकिन अब यह विधेयक संसद में लाया गया है जिससे साफ होता है कि यह सरकार राज्यों के अधिकारों पर हमले करती रहती है। उन्होंने दावा किया कि जैसे जम्मू-कश्मीर में परिसीमन का बहाना बनाकर विधानसभा चुनाव को रोका जा रहा है उसी तरह केंद्र सरकार दिल्ली में परिसीमन के बहाने नगर निगम चुनाव टालना चाहती है। अली ने सवाल किया कि हाल ही में चार राज्यों में जीतकर आई भाजपा दिल्ली में नगर निगम चुनाव कराने से डर क्यों रही है? वह चुनाव से क्यों भाग रही है? 

प्रमुख खबरें

Sitanshu Kotak ने श्रीलंका के खिलाफ अभ्यास मैच को तैयारियों के लिए अहम बताया

Rajya Sabha में बकाया बिल पर शव रोकने वाले Private Hospitals पर सख्त कानून की मांग

Jharkhand Bandh: छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में BJP का मंगलवार को बंद का आह्वान

Red Fort पर Independence Day समारोह में पहली बार गाया जाएगा वंदे मातरम्