शिकोहाबाद में अमित शाह ने बताया SP का नया फुल फार्म, S से संपत्ती इकट्ठा करना और P से परिवारवादों को सत्ता देना

By अभिनय आकाश | Feb 17, 2022

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जनपद की शिकोहाबाद सीट पर एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पहले दो चरणों के मतदान में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया है। भारतीय जनता पार्टी की 300 से ज्यादा  सीटें रहेंगी। उन्‍होंने कहा कि शिकोहाबाद वालों को हाथ जोड़कर प्रणाम करता हूं। जहां भी नजर जाती हैं मुंड ही मुंड नजर आते हैं। मैं भगवान कृष्ण को प्रणाम करता हूं। इसी जगह जरासंध को पराजित किया। यहां जैन और हिंदू एकता का प्रतीक है। वीर सेनानी काली चरण गुप्ता शहीद हेम सिंह को प्रणाम करता हूं।

इसे भी पढ़ें: यूपी चुनाव: दो चरणों के मतदान के बाद अमित शाह और अखिलेश यादव ने किया अपनी-अपनी जीत का दावा, जानिए तीसरे चरण की 59 सीटों का गणित

अमित शाह ने कहा कि भाजपा गरीबों, पिछड़ों, असहायों के लिए शासन करती है। सपा-बसपा पार्टी अपनी-अपनी जातियों के लिए शासन करती है। जब सपा अती थी तो एक जाति का भला होता था, जब बसपा आती थी तो दूसरी जाति का भला होता था। योगी आदित्यनाथ जी के मुख्यमंत्री बनने के बाद यूपी में कोई माफिया-बाहुबली है क्या? इन सभी को जेल में डालने का काम योगी जी ने किया है। यूपी में एक भी बाहुबली नहीं है। यूपी में अब बजरंग बली के अलावा कोई नहीं है।

प्रमुख खबरें

India की बुलबुल S. Janaki का निधन, Mohanlal से Mammootty तक Film Industry ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Aaditya Thackeray का BJP पर सबसे बड़ा हमला, बोले- यह अब बाबर जनता पार्टी है

Dehradun-Rishikesh Highway Project: विकास की भेंट चढ़ेंगे हजारों पेड़? चौड़ीकरण पर मचा भारी बवाल

ये मेरे हैं… Engagement Ring दिखाकर Jasmine Sandlas ने स्टेज पर किया प्यार का सरेआम इजहार