Goa Police को ड्रग्स के खिलाफ देश में नंबर 1 बनना चाहिए: Amit Shah

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 07, 2026

पणजी, सात सितंबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को गोवा पुलिस से मादक पदार्थों के खिलाफ लड़ाई में आगे बढ़कर नेतृत्व करने और इस समस्या से निपटने में देश की नंबर एक पुलिस बल बनने की अपील की। उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय ने मादक पदार्थों और नशे के खिलाफ मजबूत अभियान चलाने का फैसला किया है, जिसके लिए 2026 से 2029 तक का एक रोडमैप तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसमें सभी राज्य सरकारों और विभागों को साथ लाया जाएगा, ताकि हर गांव और शहर को नशामुक्त बनाया जा सके।

शाह ने गोवा की ओर से साइबर धोखाधड़ी हेल्पलाइन 1930 के लिए एआई आधारित कॉल एजेंट शुरू करने की सराहना की। उन्होंने कहा कि इससे राज्य की पुलिस देश के दूसरे राज्यों की पुलिस से एक कदम आगे हो गई है। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और राज्य के पुलिस महानिदेशक को बधाई देते हुए शाह ने कहा, “हमने अभी देखा कि इस हेल्पलाइन पर कोंकणी, मराठी, हिंदी और गुजराती भाषाओं में शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

इसपर देश की सभी भाषाओं में शिकायत दर्ज होगी और यह सुनिश्चित होगा कि शिकायतें संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाई जाएं।” शाह ने कहा कि एआई आधारित कॉल एजेंट से देश और दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से गोवा आने वाले पर्यटकों को भी फायदा होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सावंत ने अपनी दूरदर्शिता दिखाते हुए पर्यटकों के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सुनिश्चित किया कि एआई एजेंट केवल कोंकणी और मराठी तक सीमित न रहे, बल्कि संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल सभी भाषाओं में उपलब्ध हो।

प्रमुख खबरें

Delhi Air Quality: जहरीली हवा के बीच NCAP Implementation में दिल्ली का प्रदर्शन बेहतर, मिली 21वीं National Rank

Maruti Suzuki Price Hike: बढ़ती Input Costs का असर, सितंबर से 20 हजार रुपये तक महंगी होंगी कारें

Delhi High Court ने स्वतंत्र भारद्वाज की याचिका खारिज की, हमले के आरोप में हुई थी Arrest

मलेशिया एयरलाइंस की Jeddah Flight में तकनीकी खराबी, Chennai Airport पर Emergency Landing