एक महीने में तीसरी बार कर्नाटक के दौरे पर पहुंचे अमित शाह, कांग्रेस की हार पर कहा- दूरबीन लेकर भी नहीं दिख रहें

By अभिनय आकाश | Mar 03, 2023

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कर्नाटक के बीदर में कहा कि कल त्रिपुरा, नागालैंड, मेघालय के नतीजे घोषित हुए और इन राज्यों से कांग्रेस का सफाया हो गया और वे इस कदर हार गए हैं कि उन्हें दूरबीन से भी नहीं देखा जा सकता है। कहा जा रहा था कि बीजेपी पूर्वोत्तर में प्रवेश नहीं कर सकती, लेकिन वहां दूसरी बार बीजेपी और एनडीए की सरकार बन रही है. पीएम मोदी का जादू हर जगह काम करता है चाहे पूर्वोत्तर हो, गुजरात हो, यूपी हो या कर्नाटक, हर जगह काम करता है। 

इसे भी पढ़ें: Karnataka election से पहले अपने प्रचार को धार देगी भाजपा, शुरु करेगी विजय संकल्प यात्रा

अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का स्तर दिन-प्रतिदिन गिरता जा रहा है। ये नारे लगा रहे हैं 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी', आम आदमी पार्टी वाले कह रहे हैं 'मोदी तुम मर जाओ'। ऐसा कहने से ईश्वर आपकी नहीं सुनेगा, क्योंकि देश की 130 करोड़ जनता मोदी जी की लंबी आयु के लिए प्रार्थना कर रही है। यह स्थान सरदार पटेल के योगदान को कभी नहीं भूल सकता, जिन्होंने पुलिस कार्रवाई की मदद से इस क्षेत्र और देश को निजामों के चंगुल से मुक्त कराने में मदद की। 

प्रमुख खबरें

Manipur में सुरक्षा समीक्षा: CM Y Khemchand Singh ने दिए संवेदनशील इलाकों में तैनाती के निर्देश

US Fed ने Interest Rate में 0.25 प्रतिशत बढ़ोतरी की, 3 साल बाद कर्ज होगा महंगा

Hero Motors के IPO को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, दूसरे दिन 3.36 गुना हुआ सब्सक्राइब

Lahore High Court ने NCCIA समन के खिलाफ Mohammad Rizwan की याचिका खारिज की