Karnataka election से पहले अपने प्रचार को धार देगी भाजपा, शुरु करेगी विजय संकल्प यात्रा

JP Nadda Bommai
ANI
अंकित सिंह । Feb 28, 2023 7:02PM
कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी रणनीति को जमीन पर उतारने की शुरुआत कर दी है। इसके अलावा प्रचार अभियान को 30 करने के लिए राज्य के अलग-अलग हिस्सों में विजय संकल्प यात्रा भी शुरू की जाएगी। इसके लिए पार्टी के नेताओं ने एक विशेष वाहन रथ तैयार किया है।

कर्नाटक में इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। कर्नाटक में भाजपा सत्ता में है। यही कारण है कि भाजपा एक बार फिर से सत्ता में वापसी के लिए अपने संगठन को मजबूत करने की कोशिश कर रही है। इसके अलावा भाजपा नेता जबरदस्त तरीके से कर्नाटक का दौरा कर रहे हैं और कांग्रेस पर निशाना साध रहे हैं। दरअसल, कर्नाटक में भाजपा का मुख्य मुकाबला कांग्रेस और जेडीएस है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी रणनीति को जमीन पर उतारने की शुरुआत कर दी है। इसके अलावा प्रचार अभियान को 30 करने के लिए राज्य के अलग-अलग हिस्सों में विजय संकल्प यात्रा भी शुरू की जाएगी। इसके लिए पार्टी के नेताओं ने एक विशेष वाहन रथ तैयार किया है। 

इसे भी पढ़ें: Narendra Modi Belagavi Roadshow | कर्नाटक में पीएम मोदी ने शिवमोग्गा हवाई अड्डे का उद्घाटन किया, रोड़ शो के दौरान जनता को किया प्रणाम

इसकी शुरुआत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। जेपी नड्डा चामराजनगर जिले के माले महादेश्वर हिल्स से यात्रा की हरी झंडी दिखाएंगे। इसके अलावा भाजपा के विजय संकल्प यात्रा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह सहित कई केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे। राजनाथ सिंह दो मार्च को बेलगावी जिले के नंदागढ़ से यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। वहीं, अमित शाह तीन मार्च को तीसरी और चौथी यात्रा की शुरुआत बीदर जिले के बसवकल्याण से और देवनहल्ली के अवाथी से सुबह और दोपहर में करेंगे। यात्रा शुरू करने के लिए आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के संसदीय बोर्ड के सदस्य बी एस येदियुरप्पा, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कटील और राष्ट्रीय महासचिव सी टी रवि शामिल हो सकते हैं। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को हुब्बल्ली में पत्रकारों से कहा, प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह और नड्डा पहले से ही राज्य का दौरा कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: चुनावी राज्य कर्नाटक में विकास परियोजनाओं की सौगात, शिवमोगा में एयरपोर्ट, बेलगावी में करोड़ों की योजना

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और मनसुख मंडाविया ने भी राज्य का दौरा किया। कई अन्य महत्वपूर्ण नेता भी चुनाव प्रचार के लिए राज्य का दौरा करेंगे। पार्टी नेताओं के अनुसार, इस अभियान में 50 से अधिक राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय नेता हिस्सा लेंगे, जो राज्य के सभी 31 जिलों और 224 निर्वाचन क्षेत्रों को कवर करेगा। यात्रा के तहत 8,000 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। इस दौरान 80 से ज्यादा रैलियों, 74 जनसभाओं, लगभग 150 रोड शो की योजना बनाई गई है। इस यात्रा से भाजपा राज्य के चार करोड़ लोगों तक पहुंचने की उम्मीद कर रही है। वहीं, बीस दिनों तक चलने वाली इस यात्रा का समापन 25 मार्च को दावणगेरे में एक विशाल रैली के साथ होगा। इस रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे।

अन्य न्यूज़