बंगाल में अमित शाह ने तीन बीघा गलियारे का दौरा किया, बीएसएफ के जवानों से मिले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 06, 2022

कूच बिहार। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को भारत-बांग्लादेश सीमा पर पश्चिम बंगाल के कूच बिहार स्थित ‘तीन बीघा’ गलियारे का निरीक्षण किया और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अधिकारियों-जवानों से सुरक्षा संबंधित विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की। दो दिवसीय यात्रा पर बंगाल पहुंचे शाह ने जीकाबारी सीमा चौकी पर तैनात बीएसएफ के जवानों के साथ भी कुछ समय बिताया और उनके अनुभवों के बारे में जाना।

इसे भी पढ़ें: पेयजल समस्या को लेकर हिसार-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग जाम किया

उन्होंने बृहस्पतिवार को उत्तर 24 परगना जिले के सुंदरबन क्षेत्र के हिंगलगंज में बीएसएफ की तैरती सीमा चौकियों (बीओपी) और एक नाव एम्बुलेंस का शुभारंभ किया था। गृह मंत्री ने हरिदासपुर में ‘मैत्री संग्रहालय’की भी आधारशिला रखी थी। यह संग्रहालय वर्ष 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान बीएसएफ की बहादुरी से लोगों को परिचित करवाएगा।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा