बग्गा की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP कार्यालय के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया

BJP Workers
प्रतिरूप फोटो
ANI Image

भाजपा नेता तेजिंदर सिंह बग्गा की गिरफ्तारी के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन का वीडियो साझा किया। इसमें देखा जा सकता है कि भारी संख्या में मौजूद भाजपा कार्यकर्ता बैरिकेट को पार करने की कोशिश कर रहे हैं और भारत माता की जय के नारे लगा रहे हैं। इसके साथ ही पोस्टर भी लहराए जा रहे हैं।

नयी दिल्ली। भाजपा नेता तेजिंदर सिंह बग्गा की पंजाब पुलिस द्वारा की गई गिरफ्तारी के बाद राष्ट्रीय राजधानी की सियासत गर्मा गयी। भाजपा ने पहले पंजाब पुलिस पर तेजिंदर सिंह बग्गा को अगवा करने का आरोप लगाया और अब भाजपा कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी कार्यालय के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। 

इसे भी पढ़ें: पंजाब पुलिस की ज्यादतियों पर बोले बग्गा के माता-पिता ! ...अपहरण के साथ-साथ हमारे धर्म का भी किया अपमान 

दरअसल, पंजाब पुलिस ने पिछले महीने भड़काऊ बयान देने, शत्रुता को बढ़ावा देने और आपराधिक धमकी देने के आरोप में तेजिंदर सिंह बग्गा के खिलाफ मामला दर्ज किया था और फिर शुक्रवार को उनको गिरफ्तार किया। हालांकि दिल्ली पुलिस ने कुरुक्षेत्र में भाजपा नेता को अपने संरक्षण में ले लिया और उन्हें दिल्ली लाया जा रहा है।

इसी बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी कार्यालय के बाहर हल्ला बोला और 'लोकतंत्र के हत्यारे केजरीवाल शर्म करो शर्म करो' के जमकर नारे लगाए। समाचार एजेंसी एएनआई ने भाजपा कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन का वीडियो साझा किया। इसमें देखा जा सकता है कि भारी संख्या में मौजूद भाजपा कार्यकर्ता बैरिकेट को पार करने की कोशिश कर रहे हैं और भारत माता की जय के नारे लगा रहे हैं। इसके साथ ही पोस्टर भी लहराए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: बग्गा की गिरफ्तारी पर कैलाश विजयवर्गीय ने साधा केजरीवाल पर निशाना, बोले- जब बंदर के हाथ में...

इसी बीच खबर है कि दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने वाले भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है। दरअसल, भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस बैरिकेटिंग का उल्लंघन किया है। जिसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़