केंद्रीय सहकारिता मंत्री के तौर पर अमित शाह अच्छा काम करेंगे: शिवसेना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 13, 2021

मुंबई। शिवसेना ने सहकारिता मंत्रालय बनाने के केंद्र के फैसले का सोमवार को स्वागत करते हुए कहा कि गृह मंत्री अमित शाह अच्छा काम करेंगे क्योंकि वह गुजरात में सहकारिता आंदोलन का हिस्सा रहे हैं। शाह को इस नये विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। शिवसेना के मुखपत्र सामना के एक संपादकीय में यह भी कहा गया है कि राजनीति और सहकारिता के क्षेत्र में बहुत अंतर नहीं है, और ‘‘सब कुछ सुविधा के अनुसार होता है।’’

इसे भी पढ़ें: पुरी में कोरोना कर्फ्यू के बीच बिना श्रद्धालुओं के निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

इसमें लिखा है, ‘‘अच्छे और बुरे, सच्चे और झूठे, नैतिक और अनैतिक जैसे गुणों के मामले में राजनीति और सहकारी क्षेत्रों में ज्यादा अंतर नहीं है। सब कुछ सुविधा के अनुसार होता है। अंत में, राजनीति में हर कोई समान है।’’ केंद्र सरकार ने हाल ही में सहकारिता के लिए एक नया मंत्रालय बनाया है, जो पहले कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में एक छोटा विभाग था। अमित शाह ने शनिवार को कहा कि सरकार सहकारी समितियों और सभी सहकारी संस्थानों को और अधिक सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रमुख खबरें

Asian Games में Gold जीतने के बाद बोलीं Harmanpreet Kaur, अन्य खेलों के लिए खुला पदकों का रास्ता

BPSC Project Manager Exam 2026 स्थगित, आयोग जल्द जारी करेगा नई तारीख

Shafali Verma ने तोड़ा Laura Wolvaardt का रिकॉर्ड, एक साल में बनाए सबसे ज्यादा T20I रन

Asian Games में महिला टीम ने जीता Gold Medal, राष्ट्रपति और गृह मंत्री ने दी बधाई