अमित शाह ने पेरिस पैरालम्पिक में भारतीय दल को शुभकामना दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 29, 2024

केंद्रीय खेलमंत्री अमित शाह ने पेरिस पैरालम्पिक में गए भारतीय दल को शुभकामनायें देते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि खिलाड़ी भारत की असली ताकत की बानगी देंगे। शाह ने एक्स पर लिखा ,‘‘ हमारी पैरालम्पिक टीम को शुभकामनायें। हमारा दल पेरिस पैरालम्पिक 2024 में भारत का परचम लहराने गया है , मैं उन्हें अपनी हार्दिक शुभकामनायें देता हूं।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ तिरंगे की शान को बनाए रखने के लिए प्रत्येक खिलाड़ी का दृढ़ संकल्प, रास्ते में आने वाली हर चुनौती को पार करना, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है। मुझे पूरा विश्वास है कि वे भारत की असली ताकत साबित करेंगे। पूरा देश उनका उत्साहवर्धन करता है।’’ भारत ने पेरिस पैरालम्पिक में अब तक का सबसे बड़ा दल भेजा है जिसमें 84 खिलाड़ी शामिल है।

प्रमुख खबरें

Jammu के Shiv Market में आग से 40 दुकानें खाक, PDP Chief ने की तुरंत Financial Relief की मांग

Parvinder Jhota का पार्थिव शरीर PGI Chandigarh से Mansa पहुँचा, उमड़ा समर्थकों का हुजूम

High Uric Acid कंट्रोल करने के लिए दाल न छोड़ें, डाइट में शामिल करें ये 3 चीजें

BSF, SSB और पुलिसकर्मियों के लिए Bengal में शुरू होगा Seema Mitra पुरस्कार