चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद अमित शाह ने की सोमनाथ मंदिर में पूजा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 18, 2019

अहमदाबाद। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को गुजरात के प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर में अपने परिवार के सदस्यों के साथ पूजा अर्चना की। शाह गुजरात की यात्रा पर हैं। उनके साथ उनकी पत्नी, पुत्र, पुत्रवधू और पौत्री थी। उन्होंने गिर-सोमनाथ जिले में स्थित भगवान शिव को समर्पित मंदिर में पूजा की।

पार्टी प्रवक्ता प्रशांत वाला ने बताया कि अपनी गुजरात यात्रा के तहत शाह अहमदाबाद स्थित अपने आवास में अपने परिवार के सदस्यों के साथ एक दिन बिताएंगे। उसके बाद वह रविवार को दिल्ली लौट जाएंगे। शाह श्री सोमनाथ ट्रस्ट के न्यासी भी हैं। यही ट्रस्ट मंदिर के मामलों का प्रबंधन करता है।

इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में सातवें चरण में लोकसभा की नौ सीटों पर होगा मतदान

गांधीनगर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार शाह की यह यात्रा सातवें चरण के मतदान के एक दिन पहले हुई है। लोकसभा चुनावों के लिये मतगणना 23 मई को होगी।

 

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana