महानायक अमिताभ बच्चन ने दिवंगत गायक एसपी बालासुब्रह्मण्यम को श्रद्धांजलि दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 27, 2020

मुंबई। महानायक अमिताभ बच्चन ने दिवंगत गायक एसपी बालासुब्रह्मण्यम को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि तमाम उपलब्धियोंके बाद भी वे बहुत विनम्र व्यक्ति थे। कोरोना वायरस संक्रमण से दो महीने से अधिक समय तक जूझने के बाद शुक्रवार को 74 वर्षीय बालासुब्रमण्यम का निधन हो गया। शनिवार को अपने ब्लॉग पर लिखते हुए, बच्चन ने कहा कि एसपीबी की आवाज में ईश्वर का आशीर्वाद था।

इसे भी पढ़ें: Amazon Alexa में जल्द ही, अमिताभ बच्चन की आवाज़ में सुने चुटकुले, शायरी और मौसम की जानकारियां

मशहूर गायक एस पी बालासुब्रमण्यम ने पांच दशक लंबे अपने करियर में 16 भाषाओं के 40,000 से ज्यादा गानों को अपनी आवाज दी और छह बार राष्ट्रीय पुरस्कारों के विजेता भी रहे। उन्हें 2001 में पद्म श्री और 2011 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। 77 वर्षीय बच्चन ने दोनों की एक तस्वीर साझा की और कहा, ‘‘बहुत साल पहले एक समारोह में मुझे उनसे मिलने का सम्मान मिला था। तमाम उपलब्धियोंके बावजूजद वे बहुत ही विनम्र व्यक्ति थे।’’ बालासुब्रमण्यम का तमिलनाडु पुलिस की 24 बंदूकों की सलामी के बीच शनिवार को यहां उनके फार्म हाउस पर अंतिम संस्कार किया गया।

प्रमुख खबरें

जहां हुई CJP कार्यकर्ताओं की पिटाई, वहां चला बुलडोजर!

CM Yogi ने UPCOS लॉन्च कर पिछली सरकारों पर साधा निशाना, आउटसोर्स कर्मचारी बोझ नहीं, संपत्ति हैं

Tatsuya Fujimoto बने Iffco-Tokio General Insurance के नए MD and CEO, Subrata Mondal की ली जगह

Maharashtra Government का बड़ा फैसला, सरकारी कर्मचारियों के लिए 70 साल पुरानी Mandatory Hindi Exam खत्म