अमिताभ बच्चन की आंख की सर्जरी हुई, कहा- ठीक होने की गति धीमी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 01, 2021

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने सोमवार को बताया कि उनकी एक आंख का ऑपरेशन हुआ है और उम्मीद जताई कि “सब ठीक हो जाएगा।” अभिनेता (78) ने सोमवार को अपने आधिकारिक ब्लॉग पर लिखा कि ‘‘सबसे अच्छा किया जा रहा है’’ और उनकी टाइप करने संबंधी त्रुटियों को नजरअंदाज किया जाए। बच्चन ने लिखा, ‘‘इस उम्र में आंख की सर्जरी बहुत नाजुक होती है और इसे बहुत ध्यान से करना होता है। सबसे अच्छा किया जा रहा है और उम्मीद है कि सब ठीक हो जाएगा। नजर अभी कमजोर है और ठीक होने की गति भी धीमी है ऐसे में अगर टाइप करने में त्रुटियां हों तो उन्हें माफ किया जाए।’’

इसे भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा और अनुष्का को टक्कर देंगी आलिया भट्ट! एक्टिंग के बाद शुरू किया ये काम

उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा, “जब सोबर्स से पूछा गया कि उन्होंने यह कैसे किया तो उन्होंने कहा, ‘जब मैं वहां गया तो मुझे तीन गेंदें दिख रही थीं, मैं बीच वाली को मार रहा था।’ मेरी आंख की स्थिति भी कुछ वैसी ही है। मुझे हर शब्द के लिये तीन अक्षर नजर आ रहे हैं और मैं बीच वाला बटन दबा रहा हूं।” बच्चन ने कहा कि उनकी दूसरी आंख का भी ऑपरेशनहो सकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि निर्देशक विकास बहल की आगामी फिल्म की शूटिंग से पहले वह पूरी तरह स्वस्थ हो जाएंगे। उन्होंने लिखा, ‘‘आप सभी को मेरा प्यार। आंख ठीक होने की गति धीमी है और मेरी दूसरी आंख का भी ऑपरेशन होना है, इसलिए यह लंबी प्रक्रिया है। मैं उम्मीद करता हूं कि कुछ दिनों में मेरी आगामी फिल्म की शूटिंग से पहले मैं स्वस्थ हो जाऊंगा। मैं विकास बहल की नई फिल्म में काम करूंगा, जिसका शीर्षक संभवत: ‘गुड बाय’ होगा।’’ बच्चन ने शनिवार को अपने स्वास्थ्य के ठीक न होने और ऑपरेशन कराने की जरूरत के बारे में लिखा था। उन्होंने कहा कि वह अपने दिन “कुछ न करके” बिता रहे हैं क्योंकि सर्जरी की वजह से वह पढ़ , लिख और देख नहीं सकते। बच्चन ने लिखा, ‘‘मैं खाली बैठा हूं, ज्यादातर समय मेरी आंखें बंद हैं और मैं संगीत सुनने की कोशिश करता हूं।’’ उन्होंने लिखा कि शनिवार को जब उन्होंने अपने स्वास्थ्य के खराब होने की जानकारी दी, तो उसके बाद से उन्हें मिल रहे प्यार एवं समर्थन से वह अभिभूत हैं। इसे एक “भावनात्मक पल” बताते हुए बच्चन ने लिखा, “मैंने कभी इसकी उम्मीद नहीं की थी और जब यह हुआ तो यह दिल को छूने वाला था। शुक्रिया, अभिभूत हूं।” उन्होंने कहा, “मैं इस कृतज्ञ, देखभाल व स्नेह करने वाले परिवार से मिले प्यार और अपनेपन के बिना क्या करूंगा।

प्रमुख खबरें

TCS के नतीजों से IT शेयरों में उछाल, निवेशकों की संपत्ति 65648 करोड़ रुपये बढ़ी

Navi Pillay को Nobel Peace Prize मिलने पर भारतीय कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

Chirag Paswan ने साझा किया संघर्ष, पिता की पार्टी से बेदखल होने पर तरस खाने के बजाय चुनी लड़ाई

TVS Group में संपत्ति बंटवारे पर तकरार, TVS Holdings के स्वामित्व पर विवाद गहराया