Yamuna में अमोनिया प्रदूषण से दिल्ली के कुछ हिस्सों में जल आपूर्ति प्रभावित हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 28, 2022

नयी दिल्ली। यमुना नदी में अमोनिया प्रदूषण बढ़ने के कारण दिल्ली के कुछ हिस्सों में पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई। दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। वजीराबाद, चंद्रावल, बवाना, नांगलोई, द्वारका और हैदरपुर जल शोधन संयंत्रों (डब्ल्यूटीपी) में परिचालन प्रभावित हुआ है। स्थिति में सुधार होने तक जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।

इसे भी पढ़ें: Anil Deshmukh की जमानत पर रोक बढ़ाने से अदालत का इनकार, आज हो सकते हैं रिहा

डीजेबी ने कहा कि दक्षिण दिल्ली, मध्य दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, उत्तर पश्चिम दिल्ली और दक्षिण पश्चिम दिल्ली के कुछ हिस्सों में पानी कम दबाव में उपलब्ध होगा। भारतीय मानक ब्यूरो के अनुसार, पीने के पानी में अमोनिया की स्वीकार्य अधिकतम सीमा 0.5 पीपीएम है।

प्रमुख खबरें

Uttar Pradesh: खाप पंचायत ने 18 से कम उम्र के बच्चों के मोबाइल फोन रखने पर प्रतिबंध लगाया

मराठा आरक्षण कार्यकर्ता Manoj Jarange अस्पताल में भर्ती

Himachal Pradesh: बीर बिलिंग में पैराग्लाइडिंग के दौरान दुर्घटना में पायलट की मौत

Prime Minister Modi ने पुस्तकों और पुस्तकालयों के प्रचार-प्रसार की आवश्यकता पर बल दिया