ओडिशा सरकार की मदद को आगे आई यह स्टील कंपनी, ऑक्सीजन सिलेंडर की कर रही आपूर्ति

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 31, 2021

नयी दिल्ली। स्टील कंपनी एएमएनएस ने रविवार को कहा कि वह कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने के लिए ओडिशा सरकार को 5,150 ऑक्सीजन सिलिंडर की आपूर्ति कर रही है। आर्सेलरमित्तल निप्पन स्टील (एएमएनएस) ने एक बयान में कहा कि 1,350 ऑक्सीजन सिलिंडर की पहली खेप रविवार को भुवनेश्वर हवाईअड्डे पर पहुंच है।

इसे भी पढ़ें: PNB हाउसिंग फाइनेंस कार्लाइल समूह,न्य से 4,000 करोड़ जुटाएगी

यह सिलेंडर सरकार के अधिकारियों द्वारा राज्य में वितरित किये जायेंगे। उसने कहा कंपनी 3800 सिलिंडर की अगली खेप कुछ दिनों में ओडिशा पहुंच जायेगी। स्टील निर्माता कंपनी ने इसके अलावा गुजरात में 250 बिस्तर वाला कोविड अस्पताल भी बनाया है तथा गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब और हरियाणा प्रतिदिन 250 टन तरल चिकित्सीय ऑक्सीजन की भी आपूर्ति कर रही हैं। कंपनी ने कहा कि उसने अप्रैल से अबतक 9,200 टन तरल ऑक्सीजन की आपूर्ति भी की है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा