अम्फान तूफान: केजरीवाल ने पश्चिम बंगाल और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों को मदद की पेशकश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 22, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को तूफान प्रभावित पश्चिम बंगाल और ओडिशा के प्रति एकजुटता प्रदर्शित करते हुए दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों को मदद की पेशकश की। उल्लेखनीय है कि महाचक्रवात अम्फान की वजह से पश्चिम बंगाल में कम से कम 77 लोगों की मौत हुई है जबकि हजारों लोग बेघर हो गए हैं। ओडिशा के तटीय जिलों में भी तूफान से भारी तबाही हुई है और बिजली के खंभे और टेलीफोन के टॉवर धराशायी हो गए हैं। केजरीवाल ने एक ट्वीट में लिखा, ‘‘आदरणीय ममता दीदी, दिल्ली के लोगों की ओर से मैं चक्रवात अम्फान की वजह से हुई तबाही से उबरने में पश्चिम बंगाल के लोगों के प्रति समर्थन एवं एकजुटता प्रकट करता हूं। कृपया बताएं कि हम इस संकट की घड़ी में क्या मदद कर सकते हैं।’’ एक अन्य ट्वीट में केजरीवाल ने ओडिशा के लोगों के प्रति एकजुटता प्रकट की और राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को मदद की पेशकश की।

प्रमुख खबरें

Madhya Pradesh के दतिया जिले में बस पलटने से 28 पुलिसकर्मी घायल

Karpoori Thakur के कार्यकाल में मुसलमानों समेत सभी वर्गों के लिए आरक्षण की शुरुआत हुई: तेजस्वी

धार्मिक मान्यताओं का अपमान करने के आरोप में प्रधानाध्यापक समेत दो शिक्षकों के खिलाफ प्राथमिकी

पिछले कुछ दिन से बीमार था, लगा कि आज खेल नहीं सकूंगा : Siraj