'अमरावती के केमिस्ट की नहीं थी किसी से कोई दुश्मनी', परिजनों को हत्या की वजह नहीं आ रही समझ, सामने आया भाई महेश का बयान

By अनुराग गुप्ता | Jul 02, 2022

मुंबई। अमरावती में एक केमिस्ट की हत्या मामले की जांच एनआईए करेगी। इस मामले में अभी तक 6 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। गिरफ्तार किए गए 6 आरोपियों पर आईपीसी की धारा 302, 120B, और 109 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसी बीच मारे गए केमिस्ट उमेश कोल्हे के भाई महेश कोल्हे का बयान सामने आया। जिसमें उन्होंने बताया कि उनके भाई की किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं थी।

उन्होंने कहा कि उनकी कभी किसी से दुश्मनी नहीं थी। हमें समझ नहीं आ रहा कि इसके पीछे क्या वजह हो सकती है। 12 दिन हो गए लेकिन पुलिस ने हमें कोई कारण नहीं बताया है। हमने पुलिस से पूछा कि क्या यह लूटपाट का मामला है तो पुलिस ने कहा कि लूटपाट में शरीर पर घाव किए जाते हैं, गले पर नहीं। महेश कोल्हे ने बताया कि भईया ने कुछ मैसेज नूपुर शर्मा के बारे में कुछ ग्रुप में फॉरवर्ड किए थे। लेकिन इतने छोटे से फॉरवर्ड से जानलेवा हमला होना, हम नहीं समझ पा रहे हैं। अभी तक हमें कोई दूसरा कारण नजर नहीं आ रहा है।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में नुपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट करने वाले कैमिस्ट की दर्दनाक हत्या, NIA करेगी जांच, अब तक पांच गिरफ्तार 

हत्या की जांच करेगी NIA

केंद्र सरकार ने कहा कि अमरावती में एक केमिस्ट की हत्या मामले की जांच राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) करेगी। पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी करने के बाद भाजपा से निलंबित की गई नेता नुपुर शर्मा का समर्थन करने वाले उनके सोशल मीडिया पोस्ट से इस मामले के जुड़े होने की आशंका के बाद यह कदम उठाया गया है।

प्रमुख खबरें

Jammu and Kashmir: शोपियां में NIA की बड़ी कार्रवाई, प्रतिबंधित दारुल उलूम सिराजुल उलूम और पूर्व जमात प्रमुख के घर पर छापेमारी

महंगाई की चौतरफा मार! ईंधन की कीमतों में फिर भारी उछाल, दिल्ली में पेट्रोल 102 और डीजल 95 के पार

Bengaluru की Startup Pronto पर बड़ा आरोप, AI Training के लिए घरों में हो रही Video Recording?

USA में भारतीय सेना का जलवा, Gulveer Singh ने National Record तोड़कर जीता सिल्वर मेडल