Under 23 World Wrestling: अमृता पुजारी ने 72 किग्रा में जीता रजत पदक

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 17, 2026

भारतीय पहलवान अमृता पुजारी को अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के महिला 72 किग्रा वर्ग के फाइनल में यूक्रेन की इरीना जाब्लोत्स्का के खिलाफ चित होने के कारण रजत पदक से संतोष करना पड़ा। इसके साथ ही भारतीय महिला पहलवानों का अभियान दो पदकों के साथ समाप्त हो गया। अमृता मुकाबले में 0-6 से पीछे चल रही थीं, तभी जाब्लोत्स्का ने उन्हें चित कर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।

उन्हें जापान की हारुका कोबारू के खिलाफ 2-4 से हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले कोमल ने महिला 59 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता था। भारतीय पुरुष फ्रीस्टाइल पहलवानों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा।

शुक्रवार को मुकाबले में उतरे पांचों भारतीय पहलवान पदक की दौड़ तक नहीं पहुंच सके। वैभव पाटिल को 61 किग्रा वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में रोमानिया के गैब्रियल व्हिसेनहंट के खिलाफ तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर 0-11 से हार का सामना करना पड़ा तो वहीं 74 किग्रा वर्ग में आदर्श पाटिल को अंतिम-16 के मुकाबले में जापान के तोकी ओगावाल ने 6-4 से हराकर प्रतियोगिता से बाहर कर दिया। अमित का अभियान 86 किग्रा वर्ग में अंतिम-16 में समाप्त हो गया।

वह जॉर्जिया के तोर्निके समखाराद्जे के खिलाफ 3-4 से पीछे चल रहे थे, तभी प्रतिद्वंद्वी ने उन्हें चित कर दिया इसी तरह 92 किग्रा वर्ग में निखिल को भी अंतिम-16 के मुकाबले में जॉर्जिया के सैंड्रो कुराशविली के खिलाफ तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर हार झेलनी पड़ी। भारी वजन वर्ग (125 किग्रा) में रौनक दहिया को क्वार्टर फाइनल में अजरबैजान के खेताग कारसानोव ने तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर 11-1 से हराया। टूर्नामेंट में अब तक भारत के खाते में केवल तीन पदक आए हैं।

ग्रीको-रोमन पहलवान विश्वजीत मोरे ने 55 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता।

प्रमुख खबरें

West Bengal में मतदाता सूची का नया SIR कराए चुनाव आयोग: Samik Bhattacharya

Amazon को चुनौती देने Elon Musk तैयार, जल्द ला सकते हैं नया X Shop

1975 ने कानून के शासन और शासक के कानून का फर्क दिखाया, Yogi Adityanath ने Emergency पर कांग्रेस को घेरा

DLF का लक्जरी आवासों और किराये की आय से राजस्व बढ़ाने पर फोकस