Amritpal Singh ने खडूर साहिब से चुनाव लड़कर मुकाबले को बनाया दिलचस्प, पंजाब में इसका क्या असर होगा?

By अभिनय आकाश | May 29, 2024

जेल में बंद सिख नेता अमृतपाल सिंह मौजूदा लोकसभा चुनाव में पंजाब की खडूर साहिब सीट से प्रबल दावेदार के रूप में उभर रहा है। 'वारिस पंजाब दे' संगठन के संस्थापक 30 वर्षीय अमृतपाल को पंजाब के अमृतसर के जल्लूपुर खेड़ा गांव में उनके घर से 2,700 किलोमीटर दूर हिरासत में लिया गया है। वह अपने नौ सहयोगियों के साथ 23 अप्रैल 2023 से असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं। भारत सरकार ने अमृतपाल पर भारत विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाया था। अमृतपाल जब जेल में हैं तो उनके पिता तरसेम सिंह और मां बलविंदर कौर उनके अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं। उनके पिता के मुताबिक, अमृतपाल के समर्थन में पंजाब भर से लोग खुद-ब-खुद आ रहे हैं।  स्थानीय लोगों ने बताया कि वे पंजाब में जेल में बंद सिख नेता अमृतपाल सिंह का समर्थन क्यों करते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Sidhu Moosewala Death Anniversary | क्या सिद्धू मूसेवाला ने लोकप्रिय गाने '295' में अपनी मौत की भविष्यवाणी की थी?

सुखबीर सिंह बादल की पार्टी शिअद ने विरसा सिंह वल्टोहा को प्रत्याशी बनाया है। जबकि कांग्रेस ने मौजूदा सांसद जसवीर सिंह गिल का टिकट काट दिया है और खडूर साहिब में नए उम्मीदवार कुलबीर सिंह जीरा को मैदान में उतारा है। 2008 में परसीमन के बाद यहां 2009, 2014 और 2019 में लोकसभा चुनाव हुए और दो चुनाव में बादल की पार्टी शिअद ने जीत हासिल की। 2019 में कांग्रेस को जीत मिली. इससे पहले यह सीट तरनतारन का हिस्सा रही। परमीसन से ठीक पहले 2004 के चुनाव में भी शिअद को ही जीत मिली थी।  

प्रमुख खबरें

शाम 6 बजे के Top News: Disha Salian केस में CBI जांच, Nepal में बाढ़ से 1127 मौतें

International Tourism Trends: बजट और वाइब्स के मामले में क्यों छा रहे हैं ये 4 Honeymoon Destinations

Operation Sindoor से अयोध्या तक: कौन है राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा, क्या होगी जिम्मेदारी

Pushkar Singh Dhami को अहमदाबाद की धनगौरी ने डाक से भेजी Rakhi, आपदा में माना था भाई