Amritpal Singh Video: दिल्ली में दिखा था अमृतपाल सिंह, सामने आया सीसीटीवी फुटेज, पहचान छिपाने की कर रहा था कोशिश

By अंकित सिंह | Mar 28, 2023

कट्टरपंथी सिख उपदेशक अमृतपाल सिंह लगातार पुलिस की गुरफ्त से बाहर है। पुलिस उसकी तलाश भी कर रही है। कई राज्यों में अलर्ट भी जारी किया गया है। इस सब के बीच खबर यह है कि अमृतपाल सिंह दिल्ली में भी सड़कों पर दिखा था। दिल्ली में एक सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह, 21 मार्च को दिल्ली में बिना पगड़ी और चेहरे पर नकाब के साथ देखा गया था। उसने सनग्लासेस और डेनिम जैकेट पहनी थी। सीसीटीवी क्लिप में उसका सहयोगी लवप्रीत सिंह भी नजर आ रहा है।

 

इसे भी पढ़ें: 24 घंटे में अमृतपाल के समर्थकों को रिहा करें, नहीं तो...अकाल तख्त का सरकार को अल्टीमेटम


दोनों ने अपनी पहचान छुपाने के लिए मास्क भी पहन रखा था। 18 मार्च को पंजाब में उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की ओर से अभियान शुरू किया गया था। तब से वह लगातार फरार चल रहा है। सूत्रों ने कहा कि अमृतपाल सिंह और उसका सहयोगी हरियाणा के कुरुक्षेत्र के रास्ते दिल्ली आए। पुलिस ने इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है कि क्या वह अभी भी दिल्ली में छिपा हो सकता है या राष्ट्रीय राजधानी से भी भाग गया है। भारत के हिमालयी पड़ोसी नेपाल ने पहले ही अमृतपाल सिंह को अपनी निगरानी सूची में डाल दिया है क्योंकि वह नकली पासपोर्ट का उपयोग करके सीमा पार करने का प्रयास कर सकता है।

 

इसे भी पढ़ें: Khalistan प्रदर्शन के दौरान 'सुरक्षा चूक' पर भारत हुआ सख्त, Canada के उच्चायुक्त को किया तलब


पंजाब सरकार ने मंगलवार को यहां पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में कहा कि खालिस्तान समर्थक अलगाववादी अमृतपाल सिंह को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा तथा इस संबंध में कई एजेंसियों के साथ समन्वय किया जा रहा है। पुलिस ने 18 मार्च को पंजाब में अमृतपाल और उसके संगठन वारिस पंजाब दे के सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी और अमृतपाल उसके बाद से लापता है। सरकार ने उसे भगोड़ा घोषित किया है। सोशल मीडिया में सामने आई तस्वीरों और वीडियो में वह कई बार अलग हुलिया में दिखा, ताकि पुलिस को चकमा दिया जा सके।

प्रमुख खबरें

Australia Bondi Beach Shooting | बॉण्डी बीच पर हुई गोलीबारी ‘इस्लामिक स्टेट’ से प्रेरित थी, ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने किया खुलासा

HD Kumaraswamy Birthday: विरासत से सीएम तक, एचडी कुमारस्वामी के 66वें जन्मदिन पर जानें उनके राजनीतिक सफर की खास बातें

Goa Nightclub Fire | गोवा में 25 लोगों को आग में झुलसाने वाले की अब खैर नहीं! थाई अधिकारियों ने लूथरा भाइयों को भारत डिपोर्ट किया

विजय दिवस पर पीएम मोदी ने जवानों के बलिदान-शौर्य का किया नमन, 1971 में आज के ही दिन सेना ने बदल दिया पाकिस्तान का भूगोल