Amrutanjan Healthcare का Mega Expansion: 2026-27 तक 1 लाख दवा दुकानों तक Direct Reach का लक्ष्य

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 30, 2026

अमृतांजन हेल्थकेयर चालू वित्त वर्ष में अपने कारोबार को बढ़ावा देने के लिए एक लाख दवा दुकानों तक सीधे पहुंच बनाने की योजना बना रही है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 में दर्द निवारण और महिलाओं की स्वच्छता से जुड़े उत्पादों के क्षेत्र में मजबूत प्रदर्शन किया है। कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक एस. शंभु प्रसाद ने वार्षिक रिपोर्ट में कहा कि कंपनी का ध्यान दक्षिण और पूर्वी भारत के मजबूत बाजारों से आगे अपने वितरण नेटवर्क का विस्तार करने पर है। उन्होंने कहा, ‘‘एक लाख दवा दुकानों तक सीधे पहुंच बनाने का हमारा लक्ष्य वित्त वर्ष 2026-27 में हासिल हो जाएगा।

इसमें अमृतांजन और कॉम्फी ब्रांड ने प्रमुख भूमिका निभाई। कंपनी अपनी ब्रांड रणनीति के तहत चालू वित्त वर्ष में सर्दी-जुकाम में नाक बंद होने की समस्या से राहत देने वाले ब्रांड ‘रिलीफ’ को नए रूप में बाजार में उतारने की भी योजना बना रही है। कंपनी ने कहा कि उसे वित्त वर्ष 2026-27 में मांग के माहौल को लेकर भरोसा है।

उसके विभिन्न उत्पादों में अलग-अलग मूल्य प्रस्ताव मांग को समर्थन दे रहे हैं। कंपनी का वित्त वर्ष 2025-26 में परिचालन राजस्व 11.23 प्रतिशत बढ़कर 502.55 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान उसका शुद्ध लाभ करीब 14 प्रतिशत बढ़कर 57.92 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2025-26 में अमृतांजन ने वितरण, ब्रांड निर्माण, उत्पाद पोर्टफोलियो के विस्तार और कर्मचारियों की क्षमताओं को मजबूत करने के जरिये वृद्धि की प्राथमिकताओं पर काम किया।

प्रमुख खबरें

ओरछा में मध्य प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक शुरू, मिशन-2028 और युवाओं पर जोर

Bihar Daroga Recruitment: BPSSC ने टाली PET और शारीरिक परीक्षा, 1799 पदों के लिए नई Date का इंतजार

राजस्थान में घरेलू पर्यटकों की पहली पसंद बना सीकर, पहले छह महीनों में पहुंचे 1.56 करोड़ से अधिक श्रद्धालु

Tashkent में PM Modi का दिखा अलग अंदाज, लोगों के साथ किया योग और फिर ली सेल्फी