संसदीय समिति UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता और पाक संबंधों की समीक्षा करेगी

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 17, 2026

भारत-पाकिस्तान संबंधों में हालिया घटनाक्रम, संयुक्त राष्ट्र में सुधार और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में भारत की स्थायी सदस्यता की दावेदारी उन विषयों में शामिल हैं, जिनकी समीक्षा विदेश मामलों की संसदीय स्थायी समिति वर्ष 2026-27 में करेगी। लोकसभा सचिवालय ने सोमवार को जारी एक बुलेटिन में विदेश मामलों की समिति द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए चुने गए विषयों की सूची उपलब्ध कराई। बुलेटिन के अनुसार, समिति ने ‘भारत-यूरोप संबंध : अवसर और चुनौतियां’, ‘ई-पासपोर्ट जारी करने सहित पासपोर्ट जारी करने की व्यवस्था का प्रदर्शन और भारतीय पासपोर्ट अधिनियम एवं नियमों की समीक्षा’ तथा ‘भारत-चीन संबंधों को समझना और आगे की राह’ जैसे विषयों को चुना है।

अन्य विषयों में भारत-पाकिस्तान संबंधों में हालिया घटनाक्रम, क्वाड की भूमिका, भारत-अमेरिका संबंध तथा पश्चिम एशिया के साथ भारत के संबंध शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

European Union ने भारत से आने वाले स्टील पर लगाया 9.5 प्रतिशत Anti-Dumping शुल्क

CSL शिफ्टिंग के लिए GPOA भवन में पर्याप्त जगह आवंटित, संस्कृति सचिव ने दी जानकारी

Shahdara में दिवाली पर फेंका गया पटाखा लगने से 12 वर्षीय बच्ची ने गंवाई आंख की रोशनी

HPSSC भर्ती अभ्यर्थियों के 4.27 करोड़ रुपये लौटाएगी Himachal सरकार, Sukhu ने दी जानकारी