ओवैसी के मंच से पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाली अमूल्या लियोना को कोर्ट से मिली जमानत

By अभिनय आकाश | Jun 12, 2020

कर्नाटक। एआईएमआईएम पार्टी के नेता और सांसद असदुद्दीन ओवैसी की एंटी सीएए रैली में 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाने वाली अमूल्या को जमानत मिल गई है। बेंगलुरु की एक अदालत ने बीती रात अमूल्या लियोन को जमानत दे दी।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान कभी भी अपने नापाक मंसूबों में नहीं होगा कामयाब: प्रकाश जावड़ेकर

उल्‍लेखनीय है कि बीते 20 फरवरी को अमूल्या ओवैसी की नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ आयोजित रैली में भाषण देने मंच पर आई थीं लेकिन शुरुआत में ही उसने कथित तौर पर तीन बार पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। नारेबाजी के दौरान ओवैसी मंच पर ही मौजूद थे। पाकिस्तान समर्थित नारा लगाकर सियासी घमासान मचाने वाली लड़की अमूल्या लियोना के खिलाफ राजद्रोह का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया था।

प्रमुख खबरें

HDFC Bank के नए CEO अनूप बागची को पहले साल 43 करोड़ रुपये का पैकेज मिलेगा

Allahabad High Court ने दुष्कर्म और अपहरण मामले में 38 साल बाद व्यक्ति को किया बरी

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR