Kaushambi में कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक अधिवक्ता की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 16, 2026

कौशांबी जिले के कोखराज थानाक्षेत्र में शुक्रवार को कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक अधिवक्ता की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक भरवारी नगर पालिका परिषद के देहदानी रमाशंकर केसरवानी नगर निवासी अधिवक्ता सुभाष मौर्य (45) अपरान्ह परसरा गांव के पास एक पेट्रोल पंप से मोटरसाइकिल में तेल भरा कर आ रहे थे, तभी पीछे से आ रही एक अनियंत्रित कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

कोखराज के थाना प्रभारी चंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि मृत अधिवक्ता के शव को पोस्टमार्टम ले जाया गया है। उन्होंने कहा कि हादसे के बाद चालक कार छोड़कर भाग गया, पुलिस ने कार कब्जे में ले लिया है। मौर्य ने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Aspirants Season 3 Review | जब सिस्टम का हिस्सा बनकर टकराते हैं पुराने सपने; क्या नवीन कस्तूरिया का यह सफर सफल रहा?

Monalisa-Farman की शादी पर डायरेक्टर का बड़ा खुलासा, नाबालिग है, Medical Test कराओ

Harry Styles का Saturday Night Live पर धमाका! बेन मार्शल को किस कर क्वीयरबेटिंग के आरोपों को दिया करारा जवाब

Aamir Khan के Birthday का Video Viral, गर्लफ्रेंड-बच्चों के साथ जश्न में पहुंचीं दोनों Ex-Wives