लापरवाही से कार चलाने पर लगायी थी डांट, गुस्से में व्यक्ति ने दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल को सड़क पर 10 मीटर तक घसीटा, मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 29, 2024

नयी दिल्ली। बाहरी दिल्ली में एक कार चालक ने मोटरसाइकिल से जा रहे कांस्टेबल को शनिवार देर रात कथित तौर पर टक्कर मार दी और वह पुलिसकर्मी को करीब 10 मीटर तक घसीटता रहा जिससे उनकी मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: Jasrota में रैली के दौरान बिगड़ी Mallikarjun Kharge की तबीयत, कहा- जब तक मोदी को नहीं हटाएंगे, तब तक मैं जिंदा रहूंगा

दिल्ली पुलिस की ओर से जारी एक बयान में बताया गया कि जब संदीप ने देखा कि कार चालक लापरवाही से वाहन चला रहा है तो कांस्टेबल ने चालक को ऐसा न करने के लिए कहा। इसमें बताया गया कि चालक ने वाहन की गति बढ़ा ली और कांस्टेबल की मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी तथा उन्हें लगभग 10 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया।

बयान में बताया गया कि कांस्टेबल संदीप को पहले सोनिया अस्पताल में भर्ती कराया गया और इसके बाद पश्चिम विहार के बालाजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बयान के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि संदीप ने कार चालक से वाहन की रफ्तार धीमी करने के लिए इशारा किया था।

इसमें बताया गया, ‘‘कांस्टेबल के डांटने के बाद कार चालक ने रफ्तार बढ़ा ली और उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी तथा उन्हें मोटरसाइकिल सहित घसीटता हुआ ले गया। संदीप के सिर में चोटें आईं, जिससे उनकी मौत हो गई।’’

इसे भी पढ़ें: Haryana Elections 2024 । राहुल बाबा... चुनावी जनसभा में Amit Shah ने कांग्रेस नेता को सुनाई खरी-खोटी

पुलिस ने बताया कि इस घटना के संबंध में भारतीय न्याय संहिता की की धारा 103 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू की गई है। बयान में बताया गया, ‘‘मामले में दो लोग फरार हैं। संदीप के परिवार में उनकी मां, पत्नी और पांच साल का बेटा है। दिल्ली पुलिस इस घटना से दुखी है।

प्रमुख खबरें

देशद्रोह का काम किया, इंसाफ होगा, EC पर खुलासे को लेकर राहुल गांधी ने वीडियो जारी कर जानें क्या कहा?

Video | लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे गोविंदा, भीड़ में फंसा देखकर को-स्टार कोमल रानी ने खींचा हाथ, वीडियो हुआ वायरल

क्या सच में मनमर्जी करते हुए ज्ञानेश कुमार ने सरकार की शक्तियों को भी ठेंगा दिखा दिया? SIR के बीच चुनाव आयुक्तों में मतभेद की खबरों को ऑब्जर्वेशन और डिसेंट से समझें

परिवार के सामने कैसे करें रोने का नाटक? Siya Goyal ने ChatGPT पर सर्च था किया, चार्जशीट में खुलासा