नौशेरा सेक्टर के लाम इलाके में सीमा पार से देर रात करीब एक बजे हुई गोलीबारी में एक हलवदार गंभीर रूप से घायल हो गया तथा बाद में उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया और दोनों ओर से कुछ समय तक गोलीबारी होती रही।