Kochi में कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार बुजुर्ग की मौत, दामाद की हालत गंभीर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 03, 2026

केरल के कोच्चि में कार की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनका दामाद गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान कलामसेरी निवासी साजू (62) के रूप में हुई है। हादसे में घायल उनका दामाद आशीष निर्मल (33) जारक्कल का रहने वाला है।

पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना कलामसेरी में शुक्रवार रात करीब 11:50 बजे हुई। उन्होंने बताया कि दोनों व्यक्ति मोटरसाइकिल से जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार टैक्सी ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी।

पुलिस के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़ी एक अन्य कार से जा टकराई, जिससे दोनों मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि घायलों को कलामसेरी के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां साजू की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि निर्मल की हालत अब भी चिंताजनक बनी हुई है और वह गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में उपचाराधीन है। कलामसेरी पुलिस ने टैक्सी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

प्रमुख खबरें

अभी हम जिंदा हैं...मौत की अफवाहों पर कॉफी की चुस्की लेते हुए बोले नेतन्याहू- चाहो तो ऊंगलियां गिन लो

Spreading Rumors About a US-Iran War | UAE में डिजिटल स्ट्राइक! भ्रामक वीडियो फैलाने के आरोप में 19 भारतीयों सहित 35 गिरफ्तार

Odisha Cuttack SCB Hospital Fire | कटक के SCB मेडिकल कॉलेज में भीषण आग का तांडव! 10 मरीजों की मौत, शॉर्ट सर्किट की आशंका

ट्रंप-जिनपिंग की मुलाकात का खुलेगा रास्ता, पेरिस में अमेरिका-चीन के बीच व्यापार वार्ता