Baramati की जीत पति Ajit Pawar को समर्पित, भावुक Sunetra Pawar बोलीं- जश्न नहीं, संयम बरतें

By अभिनय आकाश | May 04, 2026

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने सोमवार को कहा कि बारामती की जनता ने अपने वोटों के माध्यम से जो विश्वास दिखाया है, वह दिवंगत अजीत पवार की पवित्र स्मृति को समर्पित है। एक पोस्ट में पवार ने कहा कि बारामती विधानसभा उपचुनाव के परिणामों की घोषणा ने अजीत पवार की यादें ताजा कर दी हैं, जिससे सभी भावुक हो गए हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से, जो उनके प्रति गहरी श्रद्धा रखते थे, उन्होंने अपील की कि कोई विजय रैली न निकाली जाए और जश्न में गुलाल न उछाला जाए। उन्होंने कहा आइए हम संयम बरतें और उनके आदर्शों के अनुरूप आचरण करें।

इसे भी पढ़ें: Pune Rape-Murder Case: बेटी के लिए इंसाफ की जंग, पीड़ित पिता ने नेताओं के लिए दरवाजे बंद किए

शिवसेना नेता शायना एनसी ने बारामती विधानसभा उपचुनाव को दिवंगत अजीत पवार और सुनेत्रा पवार द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों पर एक महत्वपूर्ण जनमत संग्रह बताया। एएनआई से बात करते हुए, शिवसेना नेता शायना एनसी ने कहा, बारामती में सुनेत्रा पवार का उपचुनाव अजीत पवार और सुनेत्रा पवार द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों और दशकों की सेवा पर एक जनमत संग्रह है। पवार परिवार ने बारामती, अपने निर्वाचन क्षेत्र को, अपने परिवार की तरह माना है, और मुझे विश्वास है कि यह एक ऐतिहासिक जनादेश होगा।

प्रमुख खबरें

केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन का मंत्रिपरिषद से इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तत्काल प्रभाव से किया मंजूर

Prabhasakshi NewsRoom: China से J-10CE Fighter Jets खरीदने वाला है Bangladesh, इससे India पर क्या असर पड़ेगा?

महाराष्ट्र में बड़ा सियासी उलटफेर! उद्धव गुट के 6 सांसद शिंदे सेना में शामिल, श्रीकांत शिंदे की चेतावनी- यह सिर्फ ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है

Homemade Soap: मुल्तानी मिट्टी से 10 मिनट में बनेगा ये साबुन, चेहरा चांद सा चमकेगा