खराब मौसम में फंसी नौका में सवार लोगों को एक भारतीय इंजीनियर ने बचाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 10, 2022

न्यूयार्क। अमेरिका के न्यू ओर्लियान्स शहर की ओर जा रहे एक तेल टैंकर पोत पर सवार एक भारतीय इंजीनियर ने खराब मौसम के कारण समुद्र में फंसी एक नौका से लोगों को बचाने में मदद की। इस इंजीनियर के पास सेना में काम करने का अनुभव था। अमेरिका की सीमा शुल्क और सीमा रक्षण (सीबीपी) एजेंसी की ओर से बृहस्पतिवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि अप्रैल में चार लोग (एक अमेरिकी नागरिक, अर्जेंटीना का एक नागरिक, एंटीगुआ का एक व्यक्ति और एक ब्रिटिश कप्तान) एंटीगुआ और बारबुडा से महीनेभर की यात्रा पर निकले थे और उन्हें अटलांटिक महासागर पार कर बार्सिलोना जाना था।

इसे भी पढ़ें: यूक्रेन की मदद करने वालों थोड़ा सावधान! दो ब्रिटिश नागरिकों को रूस ने सुनाई मौत की सजा

विज्ञप्ति में कहा गया है, “तीन प्रयासों के बाद टैंकर पोत पर सवार एक भारतीय इंजीनियर ने बचाव रस्सी बिल्कुल सटीकता से फेंकी, जिसे अर्जेंटीना के नागरिक ने पकड़ लिया।” विज्ञप्ति में इस भारतीय नागरिक के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। हालांकि, यह बताया गया है कि वह सैन्य अनुभव रखता है। इसमें कहा गया है, “कप्तान को छोड़कर सभी को सुरक्षित बचा लिया गया। एंटीगुआ के नागरिक को हाइपरथर्मिया हो गया था और उसे चिकित्सकीय सहायता की जरूरत थी। कप्तान बाद में अजोरेस में उतरा।” चारों यात्रियों ने टैंकर पर 24 दिन गुजारे।

प्रमुख खबरें

8 October को रखा जाएगा अश्विन प्रदोष व्रत, जानिए त्रयोदशी तिथि और Pradosh Puja का समय

BJP के सेवा ज्योति कार्यक्रम के चलते Delhi में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

PM Narendra Modi 25 Years In Governance | शासन के 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने दिया हम यह करेंगे का नया नारा, 2047 तक विकसित भारत के बताए 3 बड़े लक्ष्य!

UN में OIC पर बरसा भारत, Biplab Deb बोले पीड़ित और दोषी में फर्क समझे संगठन