पश्चिम बंगाल में हिरासत से भागा एक विचाराधीन कैदी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 18, 2025

पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले में तीन दिन पहले हिरासत से भागते समय पुलिसकर्मियों पर गोली चलाने वाला विचाराधीन कैदी शनिवार तड़के मुठभेड़ में मारा गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि उत्तर दिनाजपुर के रायगंज में बुधवार को आलम और एक अन्य विचाराधीन कैदी ने कथित रूप से दो पुलिसकर्मियों से उनके रिवॉल्वर छीन लिये थे तथा गोली चलाकर उन्हें घायल कर दिया था और फिर दोनों भाग गये थे।

अधिकारी के अनुसार यह घटना तब हुयी जब पुलिसकर्मी इन कैदियों को इस्लामपुर की एक अदालत से जेल की गाड़ी से एक केंद्रीय सुधार गृह ले जा रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘15 जनवरी की घटना का मुख्य आरोपी बांग्लादेश भागने की फिराक में था। हम उन लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं जो उसकी मदद कर रहे थे।’’ आलम 2019 में उत्तर दिनाजपुर जिले के करंदिघी में हुए एक हत्याकांड में भी मुख्य आरोपी था।

प्रमुख खबरें

Sugar Stock Limit: त्योहारों पर थोक ग्राहकों के लिए चीनी भंडारण सीमा बढ़कर हुई 30 दिन

नंदीग्राम में पलटा पूरा गेम, ममता ने समर्थन जताया, अब कांग्रेस उम्मीदवार को पुलिस ने उठाया

India Under-19 ने Australia को रोमांचक मैच में सात रन से हराया

Gorakhpur में BJP की हाई-लेवल बैठक, 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान