By रेनू तिवारी | Aug 19, 2026
Breaking News 19 August 2026 | आज की ताज़ा और बड़ी खबरें- देश-दुनिया की ताज़ा और बड़ी खबरें अब आपकी उंगलियों पर! प्रभासाक्षी के इस समाचार बुलेटिन में पढ़ें आज की मुख्य सुर्खियाँ। पूरी जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएँ।
मणिपुर में दो संदिग्ध आतंकवादियों की गिरफ्तारी के सिलसिले में बरामद रॉकेट लॉन्चरों को नष्ट करने के लिए दिल्ली के नरेला में सेना, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) का एक संयुक्त ऑपरेशन चल रहा है। सूत्रों ने बताया कि जांच और निपटान के लिए दिल्ली लाए गए ये हथियार, उस मामले के सिलसिले में मणिपुर में एक संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान जब्त किए गए हथियारों, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री के जखीरे का हिस्सा थे।
Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत, 4 तस्कर हिरासत में
गुजरात के भावनगर जिले में बुधवार को कथित तौर पर मिलावटी शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई और 19 अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस मामले में चार शराब तस्करों को हिरासत में लिया गया है। गुजरात ‘शुष्क’ राज्य है, जहां शराब के निर्माण, बिक्री और सेवन पर प्रतिबंध है। भावनगर के जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि आईएमएफएल (इंडियन मेड फॉरेन लिकर) के एक ब्रांड की नकली बोतलों से शराब पीने के बाद दो लोगों की मौत हुई और 19 अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
बीजेपी सांसद और आम आदमी पार्टी की पूर्व नेता स्वाति मालीवाल ने बुधवार को AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाया कि पंजाब में अपनी गतिविधियां शुरू करने से पहले, उन्होंने पिछले एक दशक में दिल्ली में भ्रष्टाचार की दुकान चलाई। पत्रकारों से बात करते हुए मालीवाल ने आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर अपने कार्यकाल के दौरान, केजरीवाल ने जान-बूझकर किसी भी मंत्रालय का प्रभार नहीं लिया, ताकि घोटालों के सामने आने पर वे अपने मंत्रियों पर दोष मढ़ सकें।
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आज अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के जम्मू-कश्मीर दौरे को लेकर स्पष्ट किया कि वह उनके साथ केंद्र शासित प्रदेश की मौजूदा स्थिति और क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर बातचीत जरूर करेंगे, लेकिन भारत के आंतरिक मामलों की शिकायत किसी दूसरे देश के राजदूत से नहीं करेंगे। उन्होंने साफ कहा कि जम्मू-कश्मीर की समस्याओं का समाधान वाशिंगटन में नहीं, बल्कि भारत सरकार के स्तर पर ही संभव है।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 'जेन अल्फा' (Gen Alpha) के छात्रों का एक अनोखा और उग्र विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। डेमोंस्ट्रेशन मल्टीपर्पस स्कूल (DMS), जिसे आमतौर पर रीजनल स्कूल के नाम से जाना जाता है, के छात्रों ने केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) में अपने स्कूल के प्रस्तावित विलय के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। छात्रों ने स्कूल परिसर के बाहर जमकर नारेबाजी की और फैसले को तुरंत वापस लेने की मांग की।
विजय के नेतृत्व वाली तमिलनाडु सरकार ने एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया जब उसने विभागों और ज़िला प्रशासन को निर्देश दिया कि वे छात्रों को लेफ्ट पार्टियों और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा आयोजित विरोध-प्रदर्शनों में भाग लेने से रोकने के लिए कदम उठाएं। 14 अगस्त को सभी विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रार को जारी किए गए इस आदेश की CJP ने कड़ी आलोचना की; पार्टी ने इसे "असंवैधानिक" बताया और इसे तुरंत वापस लेने की मांग की।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने राज्य विधानसभा में विधायकों, आम जनता और किसानों के लिए कई ऐतिहासिक व बड़े कल्याणकारी पैकेजों की घोषणा की है। सरकार ने विधायकों को अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में आवाजाही और जनता से जुड़े काम आसान बनाने के लिए नई सरकारी गाड़ियां और मासिक भत्ता देने के साथ-साथ राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं व डेयरी सेक्टर के लिए करोड़ों रुपये की सौगातों का पिटारा खोल दिया है।
संगठित अपराध और विदेशों में बैठकर गैंग चलाने वाले अपराधियों के खिलाफ पंजाब पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। कुख्यात दविंदर बंबीहा गैंग (Davinder Bambiha Gang) से जुड़े 3 मोस्ट वांटेड गैंगस्टरों को मलेशिया से डिपोर्ट (Deported) करवाकर भारत वापस लाया गया है। जैसे ही तीनों आरोपी नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पहुँचे, पंजाब पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों की संयुक्त टीम ने उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लिया।
समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आज़म खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के निर्माण में कथित वित्तीय अनियमितताओं और आय से अधिक संपत्ति के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को एक साथ दिल्ली और उत्तर प्रदेश के करीब 10 ठिकानों पर छापेमारी की। सूत्रों और अधिकारियों के अनुसार, केंद्रीय जांच एजेंसी ED की टीमों ने रामपुर, सहारनपुर और देश की राजधानी दिल्ली में करीब 10 स्थानों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया।
पश्चिम बंगाल में लगातार दो दिनों में दो बड़े होटल अग्निकांडों से हड़कंप मच गया है। राजधानी कोलकाता और बीरभूम जिले के धार्मिक स्थल तारापीठ में हुई अलग-अलग अग्नि दुर्घटनाओं में कुल 18 लोगों की जान चली गई। पुलिस और अग्निशमन विभाग दोनों मामलों में होटल प्रबंधनों द्वारा फायर सेफ्टी नियमों के उल्लंघन की गहन जांच कर रहे हैं। होटल में ठहरे कई मेहमान बांग्लादेशी नागरिक थे जो इलाज के लिए कोलकाता आए थे।