स्टोर लॉन्च इवेंट में प्रेग्नेंट सोनम कपूर को किस करते दिखे पति आनंद आहूजा, देखें वायरल वीडियो

By एकता | Mar 24, 2022

बॉलीवुड की फैशन दिवा अभिनेत्री सोनम कपूर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने पति आनंद आहूजा के साथ कुछ तस्वीरें शेयर करके अपनी प्रेगनेंसी की घोषणा की थी। अभिनेत्री की प्रेगनेंसी का लोग काफी लम्बे समय से कयास लगा रहे थे। अब प्रेगनेंसी की घोषणा करने के बाद अभिनेत्री सोनम कपूर बीते दिन पहली बार अपने पति आनंद आहूजा के साथ मुंबई में अपने नए स्टोर के लॉन्च इवेंट में स्पॉट हुई।

अभिनेत्री सोनम कपूर ने अपने नए स्टोर के लॉन्च इवेंट की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "नए @vegnonveg स्टोर लॉन्च के लिए तैयार सबसे प्यारी तारीख के साथ। लव यू @anandahuja मुझे तुम पर गर्व और @aabhineet और @emiliabergmans।"

इसे भी पढ़ें: रिवीलिंग ड्रेस में मुंबई की सड़कों पर घूमती नजर आईं अभिनेत्री उर्फी जावेद, फैशन सेंस देखकर लोगों ने किया जमकर ट्रोल


इस इवेंट के लिए फैशन दिवा सोनम कपूर ने ब्लू ट्राउजर, ब्लू कोट के साथ व्हाइट टीशर्ट पहनी हुईं थीं जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। सोनम कपूर द्वारा शेयर की गयी इन तस्वीरों में उनका बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा है और माँ बनने का ग्लो अभिनेत्री के चेहरे पर निखर रहा है। स्टोर लॉन्च इवेंट में पूरी कपूर फैमिली के अलावा हुमा कुरैशी और पत्रलेखा जैसे कई बॉलीवुड सितारें स्पॉट हुए।

इसे भी पढ़ें: देसी अवतार में नजर आईं अभिनेत्री रुबीना दिलैक, साड़ी पहनकर फैंस पर बरपाया कहर, देखें तस्वीरें


इसके अलावा स्टोर लॉन्च इवेंट से आनंद आहूजा और सोनम कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। इस वीडियो को बॉलीवुड और मनोरंजन समाचार एजेंसी वूमप्ला ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में मीडिया के सामने फोटो क्लिक करवाते समय आनंद आहूजा अपनी पत्नी सोनम कपूर को किस करते नजर आ रहे हैं। पति के इस किस के बाद सोनम कपूर मुस्कुराने लगती हैं।

इसे भी पढ़ें: डीप नैक स्किन टाइट गाउन में नजर आई अभिनेत्री सौम्या टंडन, परफेक्ट फिगर के दीवाने हुए लोग


लोगों को यह वीडियो बेहद पसंद आ रहा है और सब दिल वाले इमोजी के साथ कमेंट सेक्शन में अभिनेत्री पर अपना प्यार लुटा रहे हैं। इससे पहले अभिनेत्री सोनम कपूर ने अपने मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें शेयर करके अपनी प्रेगनेंसी की घोषणा की थी। इस फोटोशूट में अभिनेत्री मोनोकोनी बिकिनी पहनें अपने पति आनंद आहूजा की गोद में लेती नजर आ रही हैं। अभिनेत्री का यह पोस्ट भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

View this post on Instagram

A post shared by Voompla (@voompla)

प्रमुख खबरें

चीन में सैन्य प्रशिक्षण के दौरान वरिष्ठ कमांडर सहित दो पायलटों की मौत: रिपोर्ट

सुरक्षा पर चर्चा करने तुर्किये पहुंचे नाटो नेताओं को राष्ट्रपति एर्दोआन ने भेंट की रिवॉल्वर, असमंजस में पड़े राष्ट्रप्रमुख

World Cup से बाहर होकर छलका Bruno Fernandes का दर्द, बोले- बेहद दुखी, निराश और हताश हूं

World Cup Quarter Final से पहले England को तगड़ा झटका, दो मैच विनर खिलाड़ियों का खेलना मुश्किल!