ओल्ड राजेंद्र नगर घटना पर बोले सुपर-30 के आनंद कुमार, जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ होनी चाहिए सख्त कार्रवाई

By अंकित सिंह | Aug 01, 2024

दिल्ली के ओल्ड राजिंदर नगर कोचिंग सेंटर की घटना सुपर 30 शैक्षिक कार्यक्रम के संस्थापक आनंद कुमार ने भी अपना बयान दिया है। आनंद कुमार ने कहा कि जरूरी है कि छात्रों की मांगें पूरी की जाएं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।' उन्होंने कहा कि कोचिंग संस्थानों को अपनी जान गंवाने वाले छात्रों को मुआवजे के रूप में 1 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान करना चाहिए। राज्य सरकार, केंद्र सरकार, आसपास के कोचिंग संस्थानों को मिलकर मृतक के परिवारों को अधिकतम मुआवजा देना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी ने कोचिंग संस्थानों की जांच के आदेश दिए

दिल्ली के राजेंद्र नगर में स्थित कोचिंग सेंटर में छात्रों की मौत के विरोध में सिविल सेवा परीक्षा की तैयार कर रहे अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन बृहस्पतिवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। एक दिन पहले भारी बारिश के कारण इस इलाके में फिर से जलभराव हो गया था। सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे गौतम ने कहा, हम अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे। बुधवार को हुई बारिश ने सभी को दिखा दिया कि इस क्षेत्र में ऐसी परिस्थितियों में हमें किस तरह की स्थिति का सामना करना पड़ता है। गौतम बुधवार को प्रदर्शनकारी छात्रों द्वारा गठित 15 सदस्यीय टीम का हिस्सा भी हैं, जो विरोध प्रदर्शन की भावी रणनीति तय करेगी और संबंधित अधिकारियों से संवाद करेगी।

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार