ऐसी इलेक्ट्रिक कार लाने जा रहे हैं आंनद महिंद्रा, जो 12 सेकंड में पकड़ेगी 300 की रफ्तार

By टीम प्रभासाक्षी | Dec 31, 2021

आनंद महिंद्रा महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी के प्रमुख हैं। वह ट्विटर पर काफी सक्रिय रहते हैं और अपने टि्वटर हैंडल से कई अनोखे वीडियो शेयर करते हैं। आनंद महिंद्रा मेहनती और क्रिएटिव लोगों को जॉब का ऑफर देते हैं। आनंद महिंद्रा हर टैलेंट की तारीफ करते हैं। अब आनंद महिंद्रा ने ऐसी शानदार इलेक्ट्रिक कार की तस्वीरें शेयर की हैं, इसके बारे में कहा जा रहा है कि, 12 सेकंड में ही 300 किलोमीटर की स्पीड पकड़ लेती है। आइए जानते हैं  यह 300 की स्पीड 12 सेकंड में पकड़ने वाली कार कौन सी है?

Battista हाइपर इलेक्ट्रिक कार

 आनंद महिंद्रा की कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा जल्दी ही Automobili Pininfarina की Battista का प्रोडक्शन शुरू करने जा रही है। इस बारे में ब्लूमबर्ग ने  कुछ वक्त पहले खबर दी थी कि, कंपनी ने इसके लिए विकल्प ढूंढ रही है जहां से वह फंड जुटा सके। यह कार एक हाइपर इलेक्ट्रिक कार है। अब आनंद महिंद्रा ने रिट्वीट करके इस कार की शानदार तस्वीरें शेयर की है।

 इस कार में 120kwh की लिथियम आयन बैटरी लगी होगी। ये कार 1900hp की पावर जनरेट करने में सक्षम होगी, पिनिनफेरेना बटिस्टा की खास बात यह है कि इसमें चार इलेक्ट्रिक मोटर होंगी जो कार के चारों पहियों को अलग-अलग पावर सप्लाई करेंगी। यही कारण है कि इस कार को रफ्तार का सौदागर कहां जा रहा है। यह कार 12 सेकंड में 300 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पकड़ने में सक्षम होगी। इस कार की सबसे ज्यादा स्पीड 350 किलोमीटर प्रति घंटा है। इतना ही नहीं यह कार सिंगल चार्ज पर 500 किलोमीटर सफर कर सकती है। इसकी कीमत की बात करें तो करीब 22 लाख डॉलर ( लगभग 16.35 करोड़ रुपये है) आपकी जानकारी के लिए बता दें, अमेरिका और यूरोप में अभी इस गाड़ी की रोड पर टैक्स फ्री टेस्टिंग चल रही है। दुनिया भर में इसकी 150 यूनिट बनाई जाएंगी

प्रमुख खबरें

West Asia में बढ़े तनाव का असर, Oil Price कंट्रोल करने के लिए 41 करोड़ बैरल तेल बाजार में आएगा

Middle East संकट का हवाई यात्रा पर बड़ा असर, Air India की Dubai की कई उड़ानें कैंसिल, यात्री परेशान

Oil Companies का घाटा अब रिफाइनरियों के सिर, Crude Oil महंगा होने पर पेमेंट घटाने की तैयारी

Tata Group के Air India में बड़ा खुलासा, Staff Travel Policy में धांधली कर नपे 4000 कर्मचारी