Anand Mahindra Birthday: आनंद महिंद्रा ने ऐसे पहुंचाया महिंद्रा ग्रुप को बुलंदियों तक, आज मना रहे 70वां जन्मदिन

By अनन्या मिश्रा | May 01, 2025

देश के बड़े कारोबारी समूह महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा आज यानी की 01 मई को अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं। आनंद महिंद्रा की अगुवाई में महिंद्रा एंड महिंद्रा समूह दिन-दोगुनी रात चौगुनी तरक्की कर रहा है। बता दें कि महिंद्रा ग्रुप सूचना प्रौद्योगिकी, कृषि, ऑटोमोबाइल, रियल एस्टेट समेत करीब 22 सेक्टर में फैली है और काम करती है। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

मुंबई में 01 मई 1955 को आनंद महिंद्रा का जन्म हुआ था। वह एक बिजनेसमैन बनना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने हावर्ड बिजनेस स्कूल से ग्रेजुएशन में पढ़ाई पूरी की। फिर उन्होंने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में फिल्म निर्माण और आर्किटेक्चर की पढ़ाई की और हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से एमबीए की डिग्री हासिल की है। बता दें कि हावर्ड यूनिवर्सिटी में एक समय पर वह दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति रहे बिल गेट्स के सहपाठी थे।

बिजनेस सफर

पढ़ाई पूरी होने के बाद आनंद महिंद्रा ग्रुप के एमडी बन गए और बिजनेस की कमान संभालने लगे। दरअसल, वह समझ चुके थे कि नए बिजनेस में उतरे बिना नई ऊंचाइयों को पाना मुश्किल होगा। इसलिए उन्होंने ऑटो इंडस्ट्री पर फोकस किया। 

शान की सवारी बनी स्कॉर्पियो

महिंद्रा ग्रुप को एक एसयूवी ब्रांड स्थापित करने का पूरा श्रेय आनंद महिंद्रा को जाता है। उन्होंने अपने महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट स्कॉर्पियो का नेतृत्व किया और साल 2002 में उन्होंने भारतीय बाजार में इसको पेश किया। इसके लॉन्च होते ही एसयूवी भारतीय बाजार में छा गई थी। स्कॉर्पियो की दीवानगी इस कदर है कि साल 2022 में इसके नए मॉडल के आने पर सिर्फ 30 मिनट में एक लाख से अधिक की बुकिंग हो गई थी।

सोशल मीडिया पर फेमस

वर्तमान समय में आनंद महिंद्रा का नाम उन चुनिंदा कारोबारियों में शुमार हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। आनंद महिंद्रा फॉलोवर्स की तरफ से पूछे जाने वाले सवालों का जवाब देते रहते हैं।

अवॉर्ड्स

आनंद महिंद्रा को कई पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। बिजनेस फील्ड में उत्कृष्ट योगदान के लिए साल 2004 में उनको राजीव गांधी पुरस्कार, 2004 में फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति द्वारा नाइट ऑफ द ऑर्डर ऑफ मेरिट से सम्मानित किया गया था। फिर साल 2005 में आनंद महिंद्रा को अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन द्वारा लीडरशिप अवार्ड और साल 2006 में सीएनबीसी एशिया द्वारा बिजनेस लीडर अवार्ड से नवाजा गया।

प्रमुख खबरें

शादी के बाद Dating App पर Jackky Bhagnani? वायरल प्रोफाइल देख Rakul Preet Singh के फैंस हैरान!

Prabhasakshi NewsRoom: Swami Prasad Maurya ने भगवान श्रीराम पर की विवादित टिप्पणी, महंत राजू दास भड़के

PM Modi Seychelles 3 Day Visit: Seychelles में PM Modi की अनोखी कूटनीति, 194 साल के कछुए Jonathan से करेंगे खास मुलाकात

Uber-Ola को अब मिलेगी टक्कर! Gujarat में दौड़ेगी Bharat Taxi, Amit Shah करेंगे उद्घाटन